Home छत्तीसगढ़ वायु सेना के ग्रुप कैप्टनअंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से रूबरू होंगे जशपुर...

वायु सेना के ग्रुप कैप्टनअंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से रूबरू होंगे जशपुर जिले के विद्यार्थी, 4 फरवरी को रणजीता स्टेडियम में अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

131
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर 28 जनवरी 2026। जशपुर जिले में विज्ञान, नवाचार और अंतरिक्ष चेतना को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम पर आधारित ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। 4 फरवरी को रणजीता स्टेडियम जशपुरनगर में आयोजित इस प्रेरक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जाने वाले पहले भारतीय और अशोक चक्र से सम्मानित प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला का शामिल होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में जिले के लगभग 10 हजार स्कूली विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी विभागों को स्पष्ट दायित्व सौंपते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार कार्यक्रम का समन्वय करेंगे।

कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को दी गई है। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा, एम्बुलेंस, अग्निशमन, निर्बाध विद्युत व जनरेटर, पेयजल, स्वच्छता, टेंट व बैठक, माइक-साउंड, लाइव स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया प्रचार व आमंत्रण पत्र, फ्लोर लिपाई व रंगोली, मंच सज्जा व पुष्प व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए विभागवार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से जुड़ी प्रेरक यात्रा का साझा करेंगे अनुभव –
अंतरिक्ष में भारत का नाम रोशन करने वाले वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को एक्स 4 मिशन के दौरान असाधारण साहस दिखाने के लिए 77वें गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। 18 दिन तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रयोगों को अंजाम दिया। यह भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि रही। अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला विद्यार्थियों से अपने अंतरिक्ष सफर, प्रशिक्षण, चुनौतियों और भारत के बढ़ते अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर संवाद करेंगे। वे बताएंगे कि किस तरह विज्ञान, अनुशासन और नवाचार के बल पर भारत अंतरिक्ष अनुसंधान में वैश्विक पहचान बना रहा है। यह संवाद विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उत्साह बढ़ाएगा।उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम जशपुर के विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान से सीधे संवाद का दुर्लभ अवसर प्रदान करेगा और ‘इंडिया इन स्पेस’ के संदेश को जमीनी स्तर तक पहुँचाएगा।

छात्रों के लिए विविध बौद्धिक व रचनात्मक गतिविधियाँ –
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के लिए बौद्धिक प्रतियोगिताएँ, नारा लेखन, चित्रकारी, निबंध, रंगोली और स्केच एक्टिविटी आयोजित होंगी। साथ ही विद्यार्थियों के आकर्षण के लिए सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे, जहाँ वे ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम के साथ यादगार क्षण संजो सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। अंतरिक्ष संगवारी जैसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टि, रचनात्मकता और राष्ट्रीय गौरव को सुदृढ़ करते हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि आयोजन अनुकरणीय और स्मरणीय बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here