Home छत्तीसगढ़ वितरण केंद्र पत्थलगांव एवं कांसाबेल में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत हुआ...

वितरण केंद्र पत्थलगांव एवं कांसाबेल में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत हुआ कार्यक्रमों का आयोजन, विद्युत मंडल के 25 वर्षों की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

149
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर, 31 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर संचारण एवं संधारण संभाग पत्थलगांव अंतर्गत वितरण केंद्र पत्थलगांव एवं कांसाबेल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पत्थलगांव विकासखंड के पालीडीह में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती कमला सिदार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सराहना करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत हितग्राही अपने घर की छत पर सौर पैनल स्थापित करा सकते हैं, जिसके लिए सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। साथ ही कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक यंत्री श्री मनीष खत्री ने विद्युत मंडल के 25 वर्षों की उपलब्धियों का सफरनामा प्रस्तुत करते हुए विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पंजीकृत वेंडरों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों ने योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर पंजीयन भी कराया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा बीपीएल घरेलू, गैर-घरेलू, कृषक एवं सोलर श्रेणी के कुल 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच श्री भूपेन्द्र यादव, विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री श्री अमृत बेक, श्री दौलत राम चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में वितरण केंद्र कांसाबेल अंतर्गत मंगल भवन में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती क्षिप्रा दास ने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में हुए सुधार एवं प्रगति की सराहना की तथा 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक यंत्री श्री भानू प्रताप पटेल ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच श्री विजय खलखो, कनिष्ठ यंत्री श्रीमती स्नेह लता टोप्पो सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here