Home छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 76 किलोग्राम...

नशे के सौदागरों खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 76 किलोग्राम गांजा के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

396
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। नशे के सौदागरों खिलाफ जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 76 किलोग्राम गांजा के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक सहित,04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने युगल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ. ग.), मोहित कुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हल्दी झरिया, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ. ग.)
दीपक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ. ग.) एवं एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त दो कार बिना नंबर की सफेद मारुति ब्रेजा व काले रंग की मारुति XL 6 कार क्रमांक CG -14-MW -3300 तथा 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन को भी जब्त किया है।

गुरुवार की रात्रि लगभग 10.00 बजे थाना तुमला पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति दो कार क्रमशः एक बिना नंबर की सफेद मारुति ब्रेजा कार व काले रंग की मारुति XL 6 कार क्रमांक CG -14-MW -3300 में भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को छुपाकर उड़ीसा राज्य की ओर से लावाकेरा सराईटोली रोड से होकर जाने वाले हैं, जिस पर तुमला पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, चौकी कोल्हेंझरिया व चौकी कोतबा की पुलिस टीम के साथ थाना तुमला के सामने मेन रोड पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार दोनों संदिग्ध कार जिसमें एक बिना नंबर की सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार थी व सामने दूसरी काले रंग की मारुति XL 6 कार क्रमांक CG -14-MW -3300 थी जो कि लावाकेरा की ओर से आ रही थी, को घेराबंदी कर पुलिस की टीम के द्वारा रोका गया , काले रंग की मारुति XL 6 में तीन व्यक्ति व ब्रेजा कार में एक व्यक्ति बैठा था, पूछताछ पर मारुति XL 6 कार में बैठे संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः मोहित कुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हल्दी झरिया, थाना बागबहार, जिला जशपुर
दीपक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर का रहने वाला बताया तथा तीसरा संदिग्ध एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक था। सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम युगल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर का रहने वाला बताया।

पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष जब दोनों संदिग्ध कारों की तलाशी ली गई तो ब्रेजा कार की डिक्की में दो बोरी में तथा बीच की सीट में रखी, दो बोरी, कुल चार बोरियों में 73 पैकेट भूरे रंग की सेलो टेप से लिपटा हुआ, अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला। जिसका कुल वजन 76 किलो 910 ग्राम पाया गया। जिस पर पुलिस के द्वारा चारों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया तथा उनके कब्जे से गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त दोनों कार व आरोपियों के 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया।

पूछताछ पर पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजे को वे उड़ीसा राज्य से लेकर आ रहे थे, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। आरोपियों के विरुद्ध थाना तुमला में 20(ख) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल व विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में बाल संप्रेषण गृह भेजा जावेगा।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के कारोबारियों के के विरुद्ध जशपुर पुलिस अत्यंत सजग है, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, जिसके तहत थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत 76 किलो 940 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित चार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है, मामले में पुलिस की जांच जारी है, नशे के सौदागरों को कतई बख्शा नहीं जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here