Home छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 4 मई से, क्रिकेट सहित 8...

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 4 मई से, क्रिकेट सहित 8 खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

166
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में खेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। इसी क्रम में खेलों में रुचि रखने वाले तथा इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर द्वारा एक सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 04 मई से जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में किया जाएगा। इस शिविर में क्रिकेट, बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, वॉल क्लाइम्बिंग, ताइक्वांडो, तीरंदाजी एवं कबड्डी जैसे विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर 04 मई से प्रतिदिन प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक आयोजित होगा। इसके अंतर्गत स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम जशपुर, ताइक्वांडो हॉल, जय स्तम्भ चौक स्थित वॉल क्लाइम्बिंग हॉल तथा बैडमिंटन हॉल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रपत्र में अपनी जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन फार्म कार्यालय कलेक्टर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला जशपुर कक्ष क्रमांक-108 से प्राप्त किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here