Home छत्तीसगढ़ पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति ललित साहू उर्फ विक्की गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति ललित साहू उर्फ विक्की गिरफ्तार

342
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर। पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति ललित साहू उर्फ विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पिछले माह 28 अप्रैल 2026 को सूचक रवि बुंदेल द्वारा थाना में सूचना दी गई कि छुईया तालाब के पास स्थित किराये के मकान में रहने वाली पार्वती साहू अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। उसे उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल ले जाने पर उसे मृत होना बताया गया। बाद में दिनांक 08.05.2026 को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला घोंटने से दम घुटना लेख किए जाने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान सूचक, मकान मालिक तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना दिनांक को मृतिका के पति ललित कुमार उर्फ विक्की को आखिरी बार मृतिका पार्वती साहू के घर में देखा गया था।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ललित कुमार उर्फ विक्की की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतिका पार्वती साहू उसकी पत्नी थी तथा दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। घटना दिनांक को भी दोनों के बीच विवाद एवं हाथापाई हुई, उस दौरान आवेश में आकर आरोपी ने कपड़े से मृतिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार किए जाने पर पुलिस टीम ने आरोपी ललित साहू उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतिका के मोबाइल को जब्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।आरोपी ललित साहू उर्फ विक्की पिता कमल किशोर साहू, उम्र 30 वर्ष, ग्राम गांजर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद, हाल – हम्पटी-डम्पटी प्ले स्कूल, श्रीराम नगर रायपुर का निवासी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here