Home छत्तीसगढ़ डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने ली होटल-लॉज...

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने ली होटल-लॉज संचालकों की बैठक, छत्तीसगढ़ पुलिस की समाधान मोबाइल एप में अपने होटल-लॉज की आईडी जनरेट करने के दिए निर्देश, हॉटल-लॉज में ठहरने वाले आगंतुकों की जानकारी एप में दर्ज करना होगा अनिवार्य

235
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने होटल एवं लॉज संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित इस बैठक में जिले के विभिन्न होटल एवं लॉज संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि होटल एवं लॉज में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पहचान सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही सभी हॉटल लॉज संचालकों को छत्तीसगढ़ पुलिस की समाधान मोबाइल ऐप में अपनी आईडी जनरेट करना व आगंतुकों की जानकारी समाधान मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य रहेगा।

पुलिस कप्तान ने होटल संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना वैध पहचान पत्र एवं बिना ऑनलाइन आईडी एंट्री के किसी भी व्यक्ति को ठहराए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि अथवा बिना वैध दस्तावेज के ठहरने वाले लोगों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के दौरान होटल लॉज संचालकों को अपने परिसर में पर्याप्त सीसी टीव्ही की व्यवस्था तथा अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था हेतु भी निर्देशित किया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार , एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा सहित होटल निरवाना, सिद्धार्थ होटल, होटल प्रेमसुधा, होटल एनेस, सूर्य लॉज, महामाया लॉज, राजश्री होटल एवं सम्राट होटल जशपुर के संचालक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी होटल एवं लॉज संचालकों ने जशपुर पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here