Home छत्तीसगढ़ मॉर्निंग वॉक के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनने वाला आरोपी...

मॉर्निंग वॉक के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल पुलिस ने किया बरामद

423
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर। मॉर्निंग वॉक के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीन कर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छीना गया मोबाइल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद किया है।

आज 18 मई 2026 को विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक हेतु अपने शासकीय निवास से निकले थे। प्रातः लगभग 07:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटर सायकल सवार युवक द्वारा उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पहुंचे क्राइम ब्रांच एवं थानों की संयुक्त टीमों को तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु लगाया गया। घटना स्थल एवं संभावित रूट के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। साथ ही तकनीकी विश्लेषण एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस को सक्रिय करते हुए आरोपी की लगातार तलाश की गई।

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम मणिकांत ध्रुव पिता राजेंद्र ध्रुव, उम्र लगभग 19 वर्ष है, जो मूलतः जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का निवासी है तथा वर्तमान में थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर, रायपुर में निवासरत है। आरोपी द्वारा यदा-कदा रैपिडो चलाने का कार्य भी किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here