Home छत्तीसगढ़ जशपुर में बिना वजह 15 साल के नाबालिग की हत्या, 20 साल...

जशपुर में बिना वजह 15 साल के नाबालिग की हत्या, 20 साल के युवक ने घटना को दिया अंजाम, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

582
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। जशपुर में बिना वजह 15 साल के एक नाबालिग लड़के की हत्या कर दी गई है। 20 साल के युवक ने घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

17 मई को प्रार्थी दीपक कुमार भगत उम्र 42 वर्ष निवासी गाढ़ा टोली जशपुर ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उक्त दिनांक को दोपहर लगभग 02.30त बजे आरोपी सचिन राम के द्वारा, उसके भांजे कृष्णा भगत उम्र 15 वर्ष निवासी भागलपुर बरटोली,जो कि नहाने के लिए बाकी नाला, धोबी घाट की ओर जा रहा था, को बिना किसी बात के, जमीन पर पटककर, हाथ लात व मुक्का से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, उसके गले , चेहरा व कनपटी में गंभीर चोट लगी थी, जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

प्रार्थी दीपक भगत की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही थी कि इसी दौरान एक अन्य प्रार्थी सूरज रजक उम्र 22 वर्ष निवासी भागलपुर बरटोली के द्वारा भी थाना सिटी कोतवाली जशपुर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.05.26 को दोपहर लगभग 01.30 बजे आरोपी सचिन राम के द्वारा प्रार्थी को चलो शराब पीकर आते हैं कहकर, उसे अपनी मोटर सायकल में बैठा कर ग्राम कोमडो ले गया था फिर वहां एक मंदिर के पास, मुझे लड़ने का मन कर रहा है, चलो लड़ते हैं कहकर, अचानक गंदी गंदी गाली देते हुए, अपने पास रखे चाकू से, प्रार्थी की पीठ व माथे पर वार कर दिया, बीच बचाव के दौरान प्रार्थी के द्वारा आरोपी से चाकू छीनने का प्रयास किया गया, चाकू छीनने के दौरान आधा चाकू टूट गया था, जिसे लेकर प्रार्थी पास के मंदिर में जाकर छिप गया और आरोपी सचिन राम वहां से भाग गया।

मामले में पुलिस ने दोनों प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी सचिन राम के विरुद्ध 103(1), 109(1),296,351(2), व 118(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल दोनों मामले में घटना स्थल हेतु रवाना होकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व मृतक कृष्ण भगत के शव का पंचनामा कर, पोस्ट मार्टम कराया गया व अन्य मामले में घायल प्रार्थी सूरज रजक का डॉक्टर से मुलाहिजा कर उसका उपचार कराया गया।

आरोपी सचिन राम घटना दिनांक से ही फरार था पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस के द्वारा मुखबिर से पता चला कि आरोपी सचिन भागलपुर क्षेत्र में देखा गया है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भागलपुर में आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सचिन राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल को भी जब्त किया है।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि हत्या व चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here