Home छत्तीसगढ़ “एक्के नम्बर सब्बो बर” डॉयल – 112 का जशपुर जिले में हुआ...

“एक्के नम्बर सब्बो बर” डॉयल – 112 का जशपुर जिले में हुआ शुभारंभ

338
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों को त्वरित एवं एकीकृत आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन योजना के अंतर्गत आज पुलिस लाइन जशपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय द्वारा जिले को आबंटित डायल-112 के 11 आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (Emergency Response Vehicle&ERV) तथा 02 हाईवे पेट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, श्री रामप्रताप सिंह (अध्यक्ष, सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल), श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती (अध्यक्ष, माटीकला बोर्ड), नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास, डीआईजी एवं एससपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्रानिक मीडिया, जय हो की टीम एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय ने इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन योजना वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को अब आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त होगी, जिससे आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों का पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन योजना के शुभारंभ हेतु केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना आम जनता की सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है। उन्होंने कहा कि डायल-112 सेवा के माध्यम से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध होगी।

आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह व्यवस्था महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करेगी। श्रीमती भगत ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 सेवा का उपयोग करें एवं सुरक्षित एवं सहयोगात्मक समाज निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

श्री रामप्रताप सिंह अध्यक्ष सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, माननीय श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती अध्यक्ष माटीकला बोर्ड ने भी ने भी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 सेवा का उपयोग करें एवं सुरक्षित एवं सहयोगात्मक समाज निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन योजना शासन की जनकल्याणकारी सोच एवं सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के माध्यम से पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के बीच त्वरित समन्वय स्थापित होगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को शीघ्र एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जशपुर जैसे भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत एवं दूरस्थ जिले में डायल-112 सेवा आम नागरिकों के लिए जीवनरक्षक व्यवस्था सिद्ध होगी तथा ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। यह योजना शासन की “अंतिम व्यक्ति तक सेवा” की भावना को साकार करती है।

डीआईजी एवं एससपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन योजना के अंतर्गत प्राप्त नवीन आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ERV आधारित जीपीएस ट्रैकिंग, रियल-टाइम माॅनीटरिंग एवं त्वरित डिस्पैच प्रणाली के माध्यम से किसी भी आपात सूचना पर न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर नागरिकों को सहायता प्रदान करेंगे।

डीआईजी ने कहा कि डायल-112 केवल एक हेल्पलाइन नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा एवं विश्वास से जुड़ी सेवा है। जिला पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक समयबद्ध, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 का उपयोग करें तथा सुरक्षित एवं सहयोगात्मक समाज निर्माण में सहभागी बनें।
बता दें कि डायल-112 सेवा “एक्के नंबर सब्बो बर” की अवधारणा पर आधारित एक एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है, जिसके माध्यम से पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, आपदा सहायता तथा हाईवे इमरजेंसी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित किया जा रहा है। अब नागरिक केवल 112 नंबर डायल कर किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

फेस-2 नेक्स्ट जेन परियोजना के अंतर्गत डायल-112 व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीकों से सुदृढ़ किया गया है। आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों में GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम, रियल-टाइम माॅनिटरिंग, मोबाइल डेटा टर्मिनल, वायरलेस संचार प्रणाली, डैश कैम एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरण स्थापित किए गए हैं, जिससे घटनास्थल तक शीघ्र पहुँच सुनिश्चित की जा सके। काॅल प्राप्त होते ही कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से निकटतम वाहन को तत्काल रवाना किया जाता है।

राज्य एवं जिला स्तर पर स्थापित अत्याधुनिक कमांड एवं कंट्रोल सेंटर 24 घंटे एवं सातों दिन कार्यरत रहते हुए काॅल रिस्पान्स, वाहन माॅनीटरिंग एवं आपातकालीन सेवाओं के समन्वय का कार्य करेंगे। प्रशिक्षित काॅल -टेकर्स एवं फील्ड स्टाफ द्वारा संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नागरिक अब डायल-112 सेवा का लाभ केवल फोन काॅल ही नहीं बल्कि 112 इंडिया मोबाइल ऐप, एसएमएस, ई-मेल, चैटबाॅट, वेब रिक्वेस्ट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

जशपुर जिले में नए ERV एवं हाईवे पेट्रोल वाहनों के संचालन से दूरस्थ ग्रामों तक पुलिस सहायता की पहुँच बढ़ेगी, सड़क दुर्घटनाओं में शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य संभव होगा, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा हाईवे सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के दौरान आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन डायल-112 वाहनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही त्वरित रिस्पांस प्रणाली, हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।

जशपुर जिले को प्राप्त नवीन डायल-112 वाहनों को, थाना पत्थलगांव, बगीचा, कांसाबेल, कुनकुरी, तुमला, तपकरा, जशपुर, लोदाम, सन्ना, आस्ता व डॉयल 112 कंट्रोल रूम जशपुर में तैनात किया गया है, जो प्रतिदिवस 24X 7 सेवा प्रदाय करेंगे।
डीआईजी एवं एससपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि- ”किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल-112 का उपयोग करें तथा सेवा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।“

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here