Home छत्तीसगढ़ जश लर्न कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक शिक्षिका सुश्री अनिता एक्का...

जश लर्न कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक शिक्षिका सुश्री अनिता एक्का को मिला गोल्ड कैटेगरी का सम्मान, कलेक्टर रोहित व्यास सहित विभागीय अधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

208
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को गणित की आधारभूत संक्रियाओं में दक्ष बनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित जश लर्न कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कुनकुरी की प्राथमिक शाला गोरिया में पदस्थ सहायक शिक्षिका सुश्री अनिता एक्का ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए गोल्ड कैटेगरी का सम्मान प्राप्त किया है। वे विकासखंड कुनकुरी की ऐसी अग्रणी शिक्षिका हैं, जिन्होंने जश लर्न कार्यक्रम के अंतर्गत यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सुश्री अनिता एक्का ने कार्यक्रम के तहत सर्वाधिक ट्यूटरिंग कॉल कर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रभावी रूप से जोड़ा। उनकी सक्रियता, समर्पण और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्चों के गणितीय कौशल के विकास में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास सहित विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि सुश्री अनिता एक्का की उपलब्धि जिले के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके उत्कृष्ट कार्य से जश लर्न कार्यक्रम के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा अधिक से अधिक विद्यार्थी गणित की आधारभूत संक्रियाओं में दक्ष बन सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जश लर्न कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय समय के पश्चात शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों से फोन के माध्यम से संपर्क कर बच्चों के शैक्षणिक स्तर के अनुरूप जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग की आधारभूत संक्रियाओं का उपचारात्मक शिक्षण कराया जाता है। यह नवाचारी पहल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में केवल जशपुर जिले में संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों का बेसलाइन आकलन कर उनकी सीखने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके पश्चात प्रत्येक सप्ताह विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का चयन कर उनके अभिभावकों के माध्यम से नियमित ट्यूटरिंग कॉल आयोजित की जाती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि, आत्मविश्वास तथा आधारभूत गणितीय समझ का निरंतर विकास हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here