Home छत्तीसगढ़ दुर्ग-धमधा रोड पर लूट के दौरान हुई हत्या का 48 घंटे में...

दुर्ग-धमधा रोड पर लूट के दौरान हुई हत्या का 48 घंटे में खुलासा, 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी सहित तीन विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

206
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

दुर्ग। दुर्ग-धमधा रोड पर लूट के दौरान हुई हत्या का 48 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी सहित तीन विधि से संघर्षरत बालको को अभिरक्षा में लिया है।

दिनांक 02.08.2026 को प्रार्थी चोवाराम लोधी, निवासी ग्राम तुमाकला, थाना धमधा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिचित भूषण पटेल एवं प्रकाश सिंह कश्यप के साथ मोटरसाइकल क्रमांक CG 07 BL 6128 से शंकराचार्य अस्पताल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में वे स्मृति नगर एवं भिलाई क्षेत्र में कुछ समय रुके तथा देर रात्रि लगभग 02:00 बजे दुर्ग-धमधा रोड स्थित जय गजानंद ट्रक श्रृंगार के सामने पहुंचे।

इसी दौरान काले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकल में सवार चार युवक पीछे से आए और उनकी मोटरसाइकल रोककर विवाद करने लगे। कुछ ही क्षणों में आरोपियों ने डंडों से मारपीट शुरू कर दी तथा प्रकाश सिंह कश्यप की जेब में रखा मोबाइल फोन एवं नगदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने प्रकाश सिंह कश्यप पर धारदार हथियार से लगातार वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसके साथी के साथ भी मारपीट कर उनकी जेब में रखी लगभग ₹4,000/- की नगदी लूट ली और घटना के बाद धमधा की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 एवं पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल प्रकाश सिंह कश्यप को जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 691/2026 अंतर्गत धारा 103(1), 311 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर सभी संभावित पहलुओं पर एक साथ जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए। साथ ही घटनास्थल से लेकर दुर्ग, भिलाई, धमधा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का लगातार विश्लेषण किया गया। कई घंटों तक फुटेज का क्रमवार मिलान कर संदिग्ध मोटरसाइकल की आवाजाही, समय, दिशा एवं रूट का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं का समन्वित परीक्षण किया गया, जिसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान सुनिश्चित हुई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी एवं तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने घटना करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा तथा लूटी गई नगदी राशि बरामद कर विधिवत जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिह ने आदर्श उर्फ लाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी कादम्बरी नगर, राम मंदिर के सामने, मोहन नगर, जिला दुर्ग एवं
तीन विधि से संघर्षरत बालको को अभी रक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here