Home छत्तीसगढ़ अंततः सरगुजा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी तरुण जायसवाल को बिहार की...

अंततः सरगुजा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी तरुण जायसवाल को बिहार की राजधानी पटना से किया गिरफ्तार, 51 साल के तरुण जायसवाल ने 15 साल की नाबालिग आदिवासी बच्ची को बनाया था हवस का शिकार

453
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

सरगुजा (अंबिकापुर)। अंततः सरगुजा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी तरुण जायसवाल को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। 51 साल के तरुण जायसवाल ने 15 साल की नाबालिग आदिवासी बच्ची को हवस का शिकार बनाया था। आरोपी तरुण जायसवाल घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम आरोपी का लगातार पिछले 10 दिनों से पता तलाश कर रही थी और लगातार ट्रैक करते हुए आरोपी के सभी संभावित स्थान देवघर, वासुकीनाथ, पुरी, रांची और अंततः पटना से आरोपी गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपना मोबाइल बंद कर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, बातचीत हेतु राहगीरों से मोबाइल मांग कर अपने लोगों से बातचीत करता था।

फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा 5000/- रुपये के इनाम की भी उद्घोषणाकी गई थी ।
आरोपी के नाम से जारी लाइसेंसी शस्त्र 12 बोर बन्दुक डीबीबीएल मय लायसेंस पुलिस टीम द्वारा जब्त किया गया था।

थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा (छ.ग.) के अपराध क्रमांक-504/2026, धारा-65 (1), बी.एन.एस. पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के प्रकरण के आरोपी तरूण जायसवाल निवासी भफौली थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर घटना दिनांक के पश्चात से ही लगातार फरार चल रहा था, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु 02 विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में फरार आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु सार्थक सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति अथवा गिरफ़्तारी कराने में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति कों 5000/- रुपये के इनाम देने की उद्घोषणा भी की गई थी। आरोपी कों पूर्व में जारी शस्त्र लायसेंस के अनुसार एक 12 बोर बंदूक डीबीबीएल प्राप्त था, जिसका लाइसेंस निरस्त होने के पश्चात आरोपी के घर से उक्त लायसेंसी बन्दुक 01 नग 12 बोर बंदूक डीबीबीएल मय लायसेंस जब्त किया गया था।

विवेचना के दौरान आरोपी तरूण कुमार जायसवाल की गिरफ़्तारी हेतु आरोपी के निवास ग्राम भफौली व चोपड़ापारा हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया था। किन्तु आरोपी के दोनों घरों में ताला बंद व मोबाईल बंद करके फरार होना पाया गया। संयुक्त पुलिस टीम को आरोपी के हर संभावित ठिकानो पर दबिश देने हेतु निर्देशित कर रवाना किया गया था, आरोपी के सभी रिश्तेदारों से लगातार आरोपी के संबंध में पुछताछ किया जा रहा था, साथ ही पुलिस टीम द्वारा आरोपी का बैंक अकाउंट फ्रिज कराया गया था। आरोपी के वाहन के नम्बर से ट्रेवल हिस्ट्री ली गयी, आरोपी व आरोपी के सम्पर्क के सभी संदेहास्पद मोबाईल नम्बरों का तकनिकी जानकारी प्राप्त किया गया।

पुलिस टीम लगातार पिछले 10 दिनों से आरोपी का पता तलाश कर रही और लगातार ट्रैक करते हुए आरोपी के सभी संभावित स्थानों पर पहुंची, जिसमें देवघर, वासुकीनाथ, पुरी, रांची और अंततः पटना बिहार से आरोपी तरूण कुमार जायसवाल पिता स्व० बंशीधर जायसवाल उम्र 51 साल निवासी ग्राम भफौली थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) हाल मुकाम चोपड़पारा वसुंधरा हाईट फ्लैट नम्बर 207 थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा कों पटना बिहार पुलिस के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर पकड़कर हिरासत में लेकर आरोपी का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने हेतु न्यायालय पटना बिहार में पेश किया गया जहां से रिमांड प्राप्त कर आरोपी को थाना कोतवाली अंबिकापुर लाया जा रहा है, पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here