Home छत्तीसगढ़ रणजीता स्टेडियम में 15 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, पर्यटन मंत्री...

रणजीता स्टेडियम में 15 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण, विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शहीद परिवार एवं उत्कृष्ट कर्मियों का होगा सम्मान

206
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में गरिमामय जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

समारोह में ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन, मार्च-पास्ट, शहीद परिवारों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा –
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन प्रातः 8.58 बजे होगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं सलामी दी जाएगी। प्रातः 9.03 बजे परेड निरीक्षण और 9.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 9.28 बजे परेड मार्च आयोजित होगा। स्वतंत्रता संग्राम एवं देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण होगा आकर्षण –
समारोह में प्रातः 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। समारोह के अंत में आभार प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here