Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर श्री...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग किया जा रहा है निर्माण एवं पूजन

77
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। सावन मास के पावन अवसर पर तीसरे सोमवार को नागपंचमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के साथ बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। मैनी नदी के तट पर स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 17 से 19 अगस्त तक एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन का तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री साय एवं श्रीमती कौशल्या साय ने श्रद्धापूर्वक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण में सहभागी बने और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को सावन मास एवं नागपंचमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव प्रदेशवासियों पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, शांति एवं समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

17 से 19 अगस्त तक होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान –
श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, अभिषेक, आरती, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव और उत्साह के साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजा-अर्चना में सहभागी बन रहे हैं। आयोजन के प्रथम दिन 17 अगस्त, सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं अभिषेक के साथ आरती और प्रसाद वितरण किया गया। 18 अगस्त, मंगलवार को भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं अभिषेक के पश्चात आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन के अंतिम दिन 19 अगस्त, बुधवार को पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ विशेष पूर्णाहुति संपन्न होगी। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

तीन दिनों तक भक्तिमय रहेगा मंदिर परिसर –
श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। तीन दिनों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। श्रावण मास में आयोजित इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है। भगवान भोलेनाथ की आराधना के माध्यम से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here