Home छत्तीसगढ़ रायपुर स्थित कुनकुरी सदन पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मरीजों...

रायपुर स्थित कुनकुरी सदन पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मरीजों और परिजनों का जाना हालचाल, रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर

276
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय आज शुक्रवार को रायपुर स्थित कुनकुरी सदन पहुंचीं। उन्होंने वहां ठहरे गंभीर मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।इस दौरान श्रीमती कौशल्या साय ने मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए उपलब्ध रहने, भोजन तथा मेडिकल चेकअप सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित लोगों से जानकारी लेते हुए मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही।

गंभीर मरीजों और परिजनों के लिए सहारा बना कुनकुरी सदन :
रायपुर में इलाज के लिए आने वाले जशपुर जिले एवं अन्य जिले के गंभीर मरीजों और उनके परिजनों के लिए कुनकुरी सदन एक महत्वपूर्ण सहारा बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर यहां मरीजों एवं उनके परिजनों के ठहरने, भोजन और अस्पताल तक पहुंचने जैसी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।इस पहल से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से रायपुर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को रहने की समस्या से राहत मिल रही है। साथ ही अस्पताल में इलाज और भर्ती की प्रक्रिया में भी उन्हें आवश्यक सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंदों के लिए वरदान :
गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया भी बड़ी उम्मीद का केंद्र बनकर उभरा है। मरीज या उनके परिजन कैंप कार्यालय में आवेदन देकर अपनी समस्या बताते हैं, जिसके बाद प्रकरण पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और उपचार के लिए उचित अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाती है।

जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकता अनुसार उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से रायपुर भेजा जाता है। रायपुर पहुंचने के बाद मरीजों को अस्पताल और इलाज की प्रक्रिया में भटकना न पड़े, इसके लिए कुनकुरी सदन में आवश्यक सहयोग और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल से जशपुर सहित अन्य क्षेत्र के गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान रहने, भोजन, अस्पताल तक पहुंचने और आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं एक ही व्यवस्था के माध्यम से मिल रही हैं।मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था से आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज से आने वाले परिवारों को काफी राहत मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here