Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के कोरंगामाल में नवीन धान खरीदी केंद्र की मिली स्वीकृति,...

जशपुर जिले के कोरंगामाल में नवीन धान खरीदी केंद्र की मिली स्वीकृति, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर जताया आभार

98
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार के ओडिशा सीमा से लगे ग्राम कोरंगामाल के किसानों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी अब दूर होने जा रही है। किसानों को धान बेचने के लिए दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाने से राहत दिलाने के उद्देश्य से कोरंगामाल में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू करने की स्वीकृति मिल गई है। नए केंद्र के शुरू होने से कोरंगामाल सहित आसपास के गांवों के किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। नवीन केंद्र शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे किसानों के समय और परिवहन पर होने वाले खर्च, दोनों की बचत होगी।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र की सुविधा मिलना किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी और धान खरीदी प्रक्रिया भी उनके लिए अधिक सुलभ बनेगी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच गजेंद्र कालो, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिलेश्वर सिंह, तेजेश्वरी सिंह, मनोज पांडेय, प्रताप सिंह, हरिनंदन चौहान और ललित बड़ेक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here