Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर...

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को, जशपुर में चार केंद्रों पर 1320 परीक्षार्थी होंगे शामिल, परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

62
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नवा रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (एलएसएटी-26) का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1320 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए श्री डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह बिसेन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में शासकीय आर.बी.आर. एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 360 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था है। शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय, जशपुर में 360, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर में 360 तथा शासकीय एम.एल.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर में 240 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। इस प्रकार चारों केंद्रों में कुल 1320 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा से पहले केंद्र का अवलोकन करने की सलाह :
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र में पहुंचना होगा। इस दौरान उनकी सुरक्षा जांच एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं का रखें ध्यान :
परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरुन, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक में आने वाले परीक्षार्थियों को सामान्य समय से पहले केंद्र में रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में जूते पहनकर आना प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी केवल चप्पल पहनकर आएं। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

केवल काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन लाएं :
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल काले या नीले रंग का बॉल प्वाइंट पेन लेकर आने की अनुमति होगी। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग किए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here