Home छत्तीसगढ़ तपकरा पुलिस को न्यायालय का भी नहीं है डर, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के...

तपकरा पुलिस को न्यायालय का भी नहीं है डर, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के एक आवेदन को निराकृत करने के लिए तपकरा थाना प्रभारी ने एसएसपी एवं डीआईजी को भेजा झूठा पत्र, क्या एसएसपी एवं डीआईजी इस मामले में तपकरा थाना प्रभारी खिलाफ करेंगे कार्रवाई?

565
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। लोगों की हर छोटी बड़ी शिकायत को निराकृत करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन स्थापित किया गया है। इस हेल्पलाइन पर कोई भी व्यक्ति 24 घंटा शिकायत कर सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सख्त निर्देश है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में जितने भी शिकायत आ रहे हैं उन शिकायत आवेदनों का समय सीमा व गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश का भी तपकरा थाना प्रभारी माखौल उड़ा रहे हैं।

तपकरा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1076 में एक शिकायत दर्ज कराया गया था, शिकायत के निराकरण के लिए तपकरा थाना प्रभारी के द्वारा 19 सितंबर 2026 को जिले के डीआईजी एवं एसएसपी को एक पत्र भेजा गया है जिसमें यह बताया गया है कि इस्तगासा क्रमांक 124, 125/2026 धारा 126, 135(3) BNSS का इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त पत्र की सत्यता की पुष्टि के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग के संपादक संतोष गुप्ता के द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को तहसील न्यायालय तपकरा में उक्त इस्तगासा से संबंधित समस्त दस्तावेज की नकल के लिए आवेदन किया गया था जिसमें तहसीलदार तपकरा के द्वारा लिखित जानकारी दिया गया कि थाना तपकरा के इस्तगासा क्रमांक 124/2026 धारा 126 ,135(3) BNSS का प्रकरण इस न्यायालय में पेश नहीं किया गया है। तहसीलदार के उक्त लिखित जानकारी से यह स्पष्ट हो गया की तपकरा थाना के द्वारा तपकरा तहसील में किसी भी प्रकार का कोई इस्तगासा पेश नहीं किया गया है । स्थिति स्पष्ट हो गई की तपकरा थाना प्रभारी के द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में किए गए शिकायत के निराकरण के लिए डीआईजी एवं एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह को झूठा पत्र भेज कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में किए गए शिकायत को निराकृत करने का प्रयास किया गया है। इससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि तपकरा थाना प्रभारी को माननीय न्यायालय का भी कोई डर नहीं है।

अब देखना होगा इस प्रमाणित खबर के चलने के बाद क्या जिले के डीआईजी एवं एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह तपकरा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करते हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here