Home छत्तीसगढ़ विजयादशमी की रात सिंगीबहार में सुरक्षा की खुली पोल, ग्रामीण के घर...

विजयादशमी की रात सिंगीबहार में सुरक्षा की खुली पोल, ग्रामीण के घर से लाखों के सोने के जेवर व ₹85000 गायब, चोरों का मनोबल बढ़ा रही है तपकरा थाना पुलिस, चोरी के मामले में तपकरा पुलिस न तो रिपोर्ट दर्ज करती है और न ही लिखित आवेदन पर देती है पावती

164
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। दशहरा पर्व की खुशियों के बीच जशपुर जिले के सिंगीबहार गांव में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। यहाँ दशहरे की रात एक ग्रामीण के सूने घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और ₹85,000 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीण सुरक्षा को लेकर सहमे हुए हैं।

बीती रात दशहरा के दिन तपकरा थाना से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक ग्रामीण के घर से लाखों रुपए के सोने के जेवर और 85000 हजार रू नगद चोरी हुई है। सिंगीबहार निवासी प्रदीप साहू के आवेदन पर तपकरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। बताया जा रहा है प्रदीप साहू के घर से लगभग 10 लाख रूपये से अधिक कीमत की सोने के जेवर की चोरी हुई है लेकिन तपकरा पुलिस के द्वारा चार लाख रुपए की चोरी होना बताया जा रहा है।

ग्रामीण प्रदीप साहू ने तपकरा थाना पुलिस को बताया कि दशहरा के दिन 20/10/2026 के रात्रि में उसके गांव के हाई स्कूल मैदान में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था उसकी पत्नि, बच्चे और उसकी माताजी सभी आर्केस्ट्रा कार्यकम देखने गये थे। स्वयं आर्केस्ट्रा कार्यक्रम स्थल पर श्रृंगार दुकान लगाया था। रात्रि लगभग 11 बजे वह अपने घर को देखने गया था और अपने घर को देखकर घर के दरवाजा को ताला लगाकर रात लगभग 11:30 बजे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम अपने दुकान चला गया था, उसके बाद रात्रि लगभग 02:15 बजे जब वह अपनी माताजी को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम स्थल से घर छोड़ने गया तो देखा घर के बाहर का लाईट बंद था और घर के बाहर दरवाजा में लगा सांकल जिसमें ताला लगाया था सांकल सहित निकला हुआ था दरवाजा अंदर से बंद था। तब वह लाथ मारकर दरवाजा को खोलकर अपने घर अंदर घुसा तो देखा सभी कमरे का सामान बिखरा हुआ था और बाड़ी तरफ का दरवाजा टूटा हुआ था। इसके बाद प्रार्थी प्रदीप साहू अपनी पत्नि और अपने रिश्तेदारों को घटना की बात बताया तब उसकी पत्नि आर्केस्ट्रा स्थल से घर वापस आई। आलमारी को चेक करने पर पत्नि को शादी में मिला स्त्री धन सोना का मांग टिका 01 नग, सोना का नाक का नथनी 02 नग (01 नग छोटा, 01 नग बड़ा), सोना का कान का बाली 02 जोड़ी, सोना का मंगलसूत्र 01 नग, सोना का कंगन 01 जोड़ी, चांदी का पायल 01 जोड़ी, चांदी का बिछिया 03 जोड़ी, पृथ्वी प्रदीप साहू का सोना का चेन 01 नग और सोना का अंगुठी 03 नग , बच्चों का सोना का लाकेट 04 नग, बच्चों का मुह जुठ्ठी के समय उपहार में मिला चांदी का छोटा गिलास, चम्मच और कटोरी 02 जोड़ी, चांदी का पान पत्ती सुपाड़ी 01-01 नग और नगदी 70,000 /- रूपये (सत्तर हजार रूपये), माताजी के आलमारी में रखा सोना का कान का झुमका 01 जोड़ा, सोना का नाक में पहनने वाला गुना 04 नग ,चांदी का पुराना कंगन 01 जोडी, चांदी का पायल 02 जोड़ी (एक जोड़ी नया, एक जोड़ी पुराना), चांदी का पुराना कमरबंध 01 नग और नगदी राशि लगभग 15,000/- रूपये (पंद्रह हजार रूपये) नहीं था। अज्ञात चोर द्वारा घर के बाहर दरवाजा में लगा सांकल को निकालकर घर अंदर घुसकर आलमारी में रखा सोना, चांदी का ज्वेलरी कुल किमती लगभग 400,000/- रूपये (चार लाख रूपये) और नगदी कुल 85,000/- रूपये (पचासी हजार रूपये) को चोरी करके ले गया है।

तपकरा थाना पुलिस चोरों का मनोबल बढ़ा रही है। चोरी के दो अलग-अलग मामले में तपकरा पुलिस न तो रिपोर्ट दर्ज कर रही है और न ही लिखित आवेदन पर पावती दे रही है।

थोक मछली व्यापारी बसंत प्रसाद साहू ने बताया कि वह तपकरा थाने में चोरी से संबंधित प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 13 अक्टूबर 2026 के सायं 6:13 बजे और सायं 6:40 बजे दो बार चोरी के मामले में तपकरा थाना प्रभारी त्रिलोक प्रधान को लिखित आवेदन देने के लिए थाना गया था, दोनों बार उसे थाना से लौटा दिया गया । तपकरा थाना के द्वारा न तो उक्त मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही लिखित आवेदन पर कोई पावती मिली।

इसी तरह तपकर थाना से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित केरसई गांव में भी एक किराना व्यापारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा और तीन बल्ब की चोरी हुई थी। यह चोरी पिछले माह 16 सितंबर को हुई थी। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीण नरेंद्र वर्मा चौंकी ऊपरकछार लिखित आवेदन देने के लिए गये थे लेकिन चौंकी प्रभारी ने न तो रिपोर्ट लिखी और नहीं लिखित आवेदन पर पावती दी।

उक्त दोनों ही मामले से पुलिस की मंशा स्पष्ट होती है । गांव में यह चर्चा हो रही है कि तपकरा थाना पुलिस और ऊपरकछार चौकी पुलिस चोरों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। कई मामले में उक्त थाना और चौकी में फरियादियों की फरियाद नहीं सुनी जाती है और उन्हें थाने से चलता कर दिया जाता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here