जशपुर। पांच साल के मासूम बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने संदेही आरोपी वासुदेव उर्फ टांगनु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बालक का शव गांव के एक खेत के गड्ढे में बोरी, कंबल एवं गोदरी में लिपटा हुआ मिला था जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी।
जशपुर जिले के थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम लोढ़ेनापाठ निवासी प्रार्थी रामजीत राम ने थाना सन्ना में शनिवार 7 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 05 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम दिनांक 05.11.2026 से लापता था। जिसकी उनके द्वारा खोजबीन की जा रही थी कि दिनांक 07.11.2026 की सुबह ग्राम सन्ना में बहादुर नामक व्यक्ति के खेत में स्थित एक गड्ढे में बोरी, कंबल एवं गोदरी से लिपटा हुआ बालक का शव बरामद हुआ।
सूचना पर थाना सन्ना में मर्ग कायम किया गया एवं हत्या का अपराध पाये जाने से मामले में थाना सन्ना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 88/2026, धारा 103(1), 137(1)(ख), 238(क) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया गया तथा पोस्टमार्टम कराया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के संदेही आरोपी वासुदेव उर्फ टांगनु, निवासी गोरियापाठ चलनी, थाना सन्ना को हिरासत में लिया गया है।
आरोपी से हत्या के कारणों सहित अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी एवं मृतक के पिता आपस में ममेरे भाई हैं।



