Home छत्तीसगढ़ जशपुर विकासखंड के  15 पटवारी और मनोरा विकासखंड के 14 पटवारी  का...

जशपुर विकासखंड के  15 पटवारी और मनोरा विकासखंड के 14 पटवारी  का हड़ताल अवधि का किया गया ब्रेक ईन सर्विस

240
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । जशपुर एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13.10.2026 से हडताल अवधि तक पटवारी संघ की हड़ताल में सम्मिलित रहते हुए अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया। जशपुर विकासखंड के 15 पटवारी और मनोरा विकासखंड 14 पटवारी शामिल हैं।

उक्त अवधि में एसडीएम कार्यालय द्वारा संदर्भित पत्रों के माध्यम से शासकीय कार्य पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया तथा अनुपस्थिति के संबंध में आवश्यक समझाईश देते हुए नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। इसके बावजूद हड़ताल में शामिल पटवारियों के द्वारा निर्धारित अवधि में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया।

यह उल्लेखनीय है कि पटवारी का कार्य राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है तथा किसानों एवं आम नागरिकों को समयबद्ध राजस्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में पटवारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संबंधित पटवारी की अनुपस्थिति के कारण शासन की प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए, जिनमें AgriStack के अंतर्गत कृषकों एवं कृषि भूमि से संबंधित जानकारी का संधारण एवं अद्यतन्, खरीफ गिरदावरी हेतु DCS सर्वे, पॉलीगॉन निर्माण तथा पॉलीगॉन सर्वे जैसे समय-सीमा में पूर्ण किए जाने वाले कार्य सम्मिलित हैं। ये कार्य सीधे कृषकों के हितों तथा राजस्व अभिलेखों की शुद्धता से संबंधित है। इसके अतिरिक्त, पटवारी की अनुपस्थिति से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भूमि अभिलेखों के अद्यतन तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की स्थिति उत्पन्न हुई। इससे आम नागरिकों एवं कृषकों को आवश्यक राजस्व सेवाएँ प्राप्त करने में असुविधा हुई तथा शासकीय कार्यों के समयबद्ध निष्पादन में बाधा उत्पन्न हुई।

संबंधित पटवारी की अनुपस्थिति एवं उसके कारण शासकीय कार्यों पर पड़े प्रभाव के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण किया गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के परिपत्र क्रमांक F 2-3/1-9/2006 दिनाँक 10.04.2008 के परिपत्र तथा अन्य लागू सेवा नियमों के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए प्रकरण पर विचार किया गया है। उपलब्ध अभिलेखों, जारी निर्देशों, अनुपस्थिति की अवधि, शासकीय कार्यों पर पड़े प्रभाव तथा आम नागरिकों को हुई असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यह निष्कर्ष निकाला गया है कि संबंधित पटवारी द्वारा उक्त अवधि में अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया। इस वजह से लागू सेवा नियमों एवं सक्षम प्राधिकारी के अधिकारों के अधीन उक्त अनुपस्थिति अवधि के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाना उचित है।

हड़ताल मिशन पटवारी को आदेशित किया गया है कि दिनांक 13.10.2026 से हडताल अवधि तक की हडताल/अनुपस्थिति अवधि को लागू सेवा नियमों एवं शासन के प्रासंगिक निर्देशों के अधीन Break in Service के रूप में मान्य किया गया है।

उक्त अवधि के वेतन एवं अन्य सेवा लाभों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किया जावेगा।

संबंधित तहसीलदार यह सुनिश्चित करेंगे कि आदेश की प्रति संबंधित पटवारी को तामील कराई जाए तथा सेवा अभिलेखों में नियमानुसार आवश्यक प्रविष्टि की जाए। आदेश के क्रियान्वयन में लागू सेवा नियमों एवं सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here