Home छत्तीसगढ़ खेत में लहलहाते खड़ी फसल को बैल के द्वारा खाते देख आग...

खेत में लहलहाते खड़ी फसल को बैल के द्वारा खाते देख आग बबूला हो गया किसान : गुस्से में आकर बैल मलिक की कर दी हत्या

195
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। खेत में लहलहाते खड़ी फसल को बैल के द्वारा खाते देख आग एक किसान आग बबूला हो गया और गुस्से में आकर बैल के मालिक की हत्या कर दी। मामला जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक दिनांक 11.11.2026 को प्रार्थी दीपक बघेल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम गुटरी थाना सिटी कोतवाली जशपुर ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.11.2026 को शाम लगभग 05:15 बजे उसकी डेढ़ सास ने उसे फोन कर बताया कि उसके ससुर एतवा राम शाम के समय अपने बैल चराने के लिए घर के नीचे टंगरागढ़ा खेत की ओर गए हुए थे। इसी दौरान गांव का ही फिटू राम उर्फ धनक राम उम्र 52 वर्ष निवासी बसलंघना, बढ़ाईखाना, थाना सिटी कोतवाली जशपुर के द्वारा उसके ससुर के बैल द्वारा अपने खेत में धान चरने की बात को लेकर नाराज होकर उनके साथ मारपीट कर रहा था।

आरोपी फिटू राम उर्फ धनक राम ने लकड़ी के डंडे से मृतक एतवा राम के पीठ, जांघ एवं हाथ पर कई बार वार किया तथा लात से भी मारपीट की, जिससे एतवा राम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के दौरान गांव के अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव भी किया गया।

सूचना मिलने पर प्रार्थी अपने दोस्त के स्कॉर्पियो वाहन से मौके पर पहुंचा और घायल एतवा राम को उपचार हेतु जिला अस्पताल जशपुर लेकर गया, जहां डॉक्टर द्वारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर के द्वारा दिनांक 11.11.2026 को मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 374/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संदेही फिटू राम उर्फ धनक राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि घटना दिनांक को मृतक एतवा राम के बैलों को अपने खेत में धान चरते हुए देखा। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और मृतक को अपने खेत से बैलों को भगाने के लिए कहने लगा। मृतक एतवा राम खेत में करंज के पेड़ के नीचे जमीन पर लेटे हुए थे। आरोपी द्वारा आवाज लगाने के बावजूद मृतक द्वारा तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दिए जाने पर वह आक्रोशित हो गया तथा गुस्से में आकर पहले पतले बांस के डंडे से मृतक के पीठ एवं जांघ पर मारपीट करने लगा। इसके बाद आरोपी ने बांस का डंडा को फेंककर पास पड़े लकड़ी के मोटे डंडे को उठाया और उससे मृतक के साथ लगातार मारपीट करने लगा। मृतक द्वारा हाथ से डंडे के वार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने उसके हाथ पर कई बार वार किया। आरोपी ने मृतक के साथ लात से भी मारपीट की, जिससे मृतक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

घटना के दौरान गांव के कुछ व्यक्तियों के द्वारा बीच-बचाव करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने उनके साथ साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने घटना में प्रयुक्त दोनों लकड़ी व बांस डंडों को घटनास्थल के पास झाड़ियों में फेंक दिया और वहां से अपने घर चला गया।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस के द्वारा घटना में प्रयुक्त 02 नग लकड़ी के डंडे घटनास्थल के पास झाड़ियों से बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

मामले में आरोपी फिटू राम उर्फ धनवा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर पुलिस के द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here