Home छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई, तीन...

महासमुंद जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई, तीन दिनों में बड़ी मात्रा में धान जब्त

1
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं निर्धारित मात्रा से अधिक धान संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में 20 से 22 नवंबर तक जिले के विभिन्न तहसीलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया।

20 नवंबर को की गई कार्रवाई

तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम गांजर में मनोज चंद्राकर पिता त्रिभुवन एवं चूरामन पिता भगनानी द्वारा राजेश साहू पिता दशरथ साहू के घर में रखे गए 600 कट्टा अवैध धान पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।

इसी दिन धान उपार्जन केंद्र बम्हनी एवं बरोण्डा बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान के स्टैक तिरपाल से ढके पाए गए। समिति प्रबंधक को पर्याप्त मात्रा में तिरपाल उपलब्ध रखने, रस्सियों से मजबूती से बांधने तथा उपार्जन केंद्र के चारों ओर बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं तहसील महासमुंद के ग्राम बम्हनी में फुटकर व्यापारी वीरेंद्र यादव पिता खिलावन यादव के यहां निर्धारित मात्रा से अधिक भंडारित 52.80 क्विंटल (132 कट्टा) धान जब्त किया गया।

21 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई

तहसील सरायपाली अंतर्गत ग्राम में प्रहलाद साहू के गोदाम से 100 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। तहसील बसना के ग्राम गेर्राभांठा में लोकेश नायक के पास से 40 कट्टा तथा ग्राम दुरुगपाली में पद्मलोचन प्रधान के पास से 50 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र में खेमड़ा निवासी राकेश पांडे को पिकअप वाहन में 65 कट्टा अवैध धान का परिवहन करते पाए जाने पर धान मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया। बागबाहरा विकासखंड के ग्राम टोंगोपानी में योगेश साहू के पास से 50 कट्टा अवैध धान मिलने पर मंडी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।

एसडीएम महासमुंद श्रीमती आस्था बोरकर के नेतृत्व में मंडी सचिव श्री पूरन सिंह कश्यप, खाद्य निरीक्षक श्री सुशील शर्मा एवं मंडी उपनिरीक्षक श्री अखिलेश राठिया की संयुक्त टीम ने ग्राम मरौद में मितेश्वर साहू के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां 60 कट्टा अर्थात 24 क्विंटल अवैध धान पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। साथ ही मरौद धान उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया।

तहसील पिथौरा के ग्राम बम्हनी में एसडीएम द्वारा कृषक वी.के. अग्रवाल के निजी गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां 300 पैकेट रबी फसल का धान भंडारित पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

22 नवंबर को भी जारी रही कार्रवाई

तहसील कोमाखान के ग्राम कोमाखान में प्रशांत उर्फ मयंक चंद्राकर के गोदाम से 150 कट्टा रबी फसल का धान तथा ग्राम पतेरापाली में गोवर्धन पिता कपूर चंद साहू के घर से 75 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम चिवराकुटा में वासुदेव पाढ़ी के गोदाम में 350 बोरा रबी फसल का धान भंडारित पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। तहसील सरायपाली के ग्राम डोंगराकछार में रुसबो बरिहा के घर से 55 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए उपार्जन केंद्रों, निजी गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं धान परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध भंडारण एवं परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।