Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा हुई पूरी, 21 करोड़ 92 लाख रुपये...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा हुई पूरी, 21 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनेगा भव्य लक्ष्मण झूला, कोतईबीरा से कपाट द्वार तक बनेगा लक्ष्मण झूला, जशपुर में पर्यटन विकास को मिलेगी नई पहचान

71
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जशपुर जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्र को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से की गई घोषणा अब साकार होने जा रही है। तपकरा क्षेत्र के कोतईबीरा से कपाट द्वार तक 21 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से लक्ष्मण झूला निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह परियोजना क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मिली इस स्वीकृति से जिले में पर्यटन विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लक्ष्मण झूला का निर्माण होने से कोतईबीरा और कपाट द्वार क्षेत्र को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही यह स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा और क्षेत्र की प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचनाओं के विकास पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिले की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाला लक्ष्मण झूला पर्यटन विकास की महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा।

इस परियोजना से भविष्य में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित होने तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप लक्ष्मण झूला निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस बड़ी सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना तपकरा क्षेत्र के विकास और पर्यटन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

21 करोड़ 92 लाख रुपये की यह परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जशपुर जिले को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here