Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित जशपुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित जशपुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा , मयाली-सरस मेला स्थल से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों, फिजियोथेरेपी कॉलेज और सोलर ग्राम तक पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

175
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित जशपुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा , मयाली-सरस मेला स्थल से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों, फिजियोथेरेपी कॉलेज और सोलर ग्राम तक पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिले के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जिले के विभिन्न चिह्नित स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मयाली में आयोजित होने वाले सरस मेला स्थल, ग्राम पंचायत जोकारी में चिक समाज के प्रस्तावित सामाजिक कार्यक्रम स्थल, ग्राम कंडोरा में रौतिया समाज के निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज एवं छात्रावास तथा ग्राम पंचायत कुंजारा में स्थापित सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

मयाली में सरस मेला स्थल का निरीक्षण :
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सर्वप्रथम मयाली पहुंचकर प्रस्तावित सरस मेला आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने तथा आयोजन से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जोकारी में चिक समाज के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा :
इसके पश्चात कलेक्टर ग्राम पंचायत जोकारी पहुंचे, जहां उन्होंने चिक समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रम के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समाज प्रमुखों से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रस्तावित मंच की व्यवस्था, आयोजन की आवश्यकताओं एवं अन्य तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाज प्रमुखों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि कार्यक्रम में सामाजिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

कंडोरा में रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का निरीक्षण :
कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम कंडोरा पहुंचकर रौतिया समाज के निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए शेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व भवन से जुड़े सभी आवश्यक निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्य समय से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कुंजारा में सोलर प्लांट का किया निरीक्षण :
इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कुंजारा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना अंतर्गत स्थापित लगभग एक एकड़ क्षेत्र में फैले सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सोलर प्लांट की स्थापना, विद्युत उत्पादन की क्षमता एवं बिजली वितरण की प्रस्तावित व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।अधिकारियों ने बताया कि यहां उत्पादित विद्युत का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों के घरों तक किया जाएगा। कलेक्टर ने इस पहल को स्वच्छ ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

फिजियोथेरेपी कॉलेज एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा :
भ्रमण के अंतिम चरण में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ग्राम कंडोरा स्थित शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज एवं छात्रावास पहुंचे। यहां उन्होंने कॉलेज की आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। कॉलेज स्टॉफ द्वारा संस्थान के सुचारू संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए कुछ आवश्यक सामग्री एवं सुविधाओं की जरूरत से अवगत कराया गया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सामग्री एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के इस भ्रमण का उद्देश्य मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित जशपुर आगमन के मद्देनजर विभिन्न स्थलों पर आवश्यक तैयारियों, आधारभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेना तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here