Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले को 26 जनवरी तक बनाया जाएगा धूम्रपान रहित जिला...

जशपुर जिले को 26 जनवरी तक बनाया जाएगा धूम्रपान रहित जिला , सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर 200 रुपए जुर्माना

77
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

संतोष गुप्ता,जशपुर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जशपुर जिले को धूम्रपान मुक्त जिला बनाने एवं तम्बाकू एवं उसके उत्पाद का शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों में उपयोग पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के लिए जनजागरण का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में किया गया। बैठक में तम्बाकू नियंत्रण एवं जशपुर को तम्बाकू मुक्त जिला बनाए जाने के संबंध विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर रायपुर से विशेष रूप से राज्य विधिक सलाहकार सुश्री ख्याति जैन एवं डाॅ. दीक्षा पूरी भी उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.केआर खुसरों ने कहा कि किशोरों और युवाओं में सिगरेट, बीड़ी ,तम्बाकू , गुटका, खैनी आदि के उपयोग की लत बड़ी संख्या में देखने को मिल रही है जो समाज के लिए घातक है। उन्होंने बताया कि कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों के बीच तम्बाकू और उसके किसी भी उत्पाद का किसी भी रूप में सेवन घातक है। इसके सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कैंसर जैसा घातक रोग होने का प्रमुख कारण तम्बाकू और उसके उत्पाद का सेवन है। नौनिहाल पीढ़ी इससे इसके दुष्परिणाम से अनभिज्ञ है और बिना किसी डर-भय के इसका सेवन कर रही है। उन्होंने कहा कि किशोरो और युवाओं को इसके खतरे के बारे में जागरूक करना जरूरी है ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने जिले को 26 जनवरी तक धूम्रपान रहित क्षेत्र जिला बनाये जाने पर जोर देने कहा। जिले में तम्बाकू नियंत्रण के लिए शासन के निर्देश पर सभी पान ठेलों, गुमटियों में कोटपा एक्ट के बोर्ड तथा अन्य नियमों का पालन कराने के लिए जिले में प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। जिसमें एसडीएम जशपुर, तहसीलदार जशपुर, नगरपलिका अधिकारी, श्रम अधिकारी, खाद्य, औषधी अधिकारी एवं पुलिस विभाग की टीम के सदस्य शामिल है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान रहित क्षेत्र है यहां धुम्रपान करना एक अपराध है। उल्लंघन करने पर 200 रुपए तक का जुर्माना किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here