Home छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता...

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश, विदेश यात्रा से लौटा व्यक्ति यदि स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट नहीं किया है तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नम्बर 104 पर दें

113
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा -प्रिय भाइयों और बहनों, जय जोहार, जैसा की आप जानते ही हैं कि पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा हैं। छत्तीसगढ़ में भी आज कोरोना वायरस का एक केस पाजीटिव पाया गया हैं । जिसका समुचित उपचार एम्स रायपुर में चल रहा हैं। पीड़ित के परिवार के सभी सदस्यों और उनके सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनको भी आइसोलेशन में रखा गया हैं। राज्य में कोरोनो वायरस से उपचार की माकूल व्यवस्था हैं और इससे डरने या चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं हैं, लेकिन अब हमें ज्यादा सतर्क रहना होगा और लापरवाही से बचना होगा । एम्स में योग्य चिकित्सक, पीड़ित का उपचार कर रहे हैं । देश में अभी तक अनेक कोरोना पीड़ित स्वस्थ हो चुके है। राज्य में विदेश यात्रा करके लौटे सभी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आइसोलेशन में रखने की प्रक्रिया जारी हैं। मैं फिर से अपनी बात दोहराता हूॅ कि आपकी जानकारी में अगर ऐसा कोई व्यक्ति हैं जो विदेश यात्रा से लौटा हैं और उसने स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट नहीं किया हैं तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नम्बर 104 पर दे लोगों को यह समझना होगा कि जानकारी छुपाने से कोरोना वायरस से बचाव नहीं हो सकेगा अपितु जानकारी देने और सही उपचार लेने से ही बचाव संभव हैं। बच्चों और बुर्जुगों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता हैं । मेरा राज्य के नागरिकों से आग्रह हैं कि बहुत आवश्यक होने पर ही अपने घर से बाहर निकले । लोगों की सावधानी और सुरक्षा के लिए मैंने स्वयं अपने सभी कार्यक्रम और समारोह रदद् कर दिये हैं । राज्य में स्कूल, कालेज, सिनेमा हॉल, मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी हैं।
मैं बार बार आपको यह आश्वासन देता हूॅ कि आपको चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं हैं । मैं आपका मुख्यमंत्री, राज्य सरकार और उसका पूरा महकमा पूरी तरह से मुस्तैद हैं और हमने इस वायरस से बचाव और उपचार की पूरी तैयारियां कर रखी हैं आवश्यकता हैं तो बस आपके सहयोग की । हमने राज्य में कोरोना वायरस से बचाव और उपचार की सही जानकारी देने के लिए एक इमरजेंसी कम्यूनिकेशन टीम बनाई है जो आपको सतत रूप से सही सूचना देने का काम करेगी और भ्रामक खबरों के प्रचार को रोकेगी । मैं कोरोना उपचार के लिए लगातार काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों और चिकित्सीय स्टॉफ का तहेदिल से आभारी हूॅ । पूरा राज्य उनके समर्पण भाव की सराहना करता हैं । मैंने यह निर्णय लिया हैं कि कोरोना के उपचार में लगेे स्वास्थ्य विभाग के अमले को विशेष भत्ता अतिरिक्त प्रदान किया जायेगा ।
राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजधानी रायपुर सहित सभी नगर निगम क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एक स्थान पर ज्यादा संख्या में एकत्रित होने से रोकना हैं जिससे कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके । मुझे पूरा विश्वास हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार का और एक दूसरे का भी सहयोग करेगी ताकि हम इस कोराना वायरस के फैलाव को रोक सके। आपके सहयोग की अपेक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here