Home जशपुर बड़ी खबर : जशपुर मे आज फिर मिले आधा दर्जन कोरोना पाजिटिव...

बड़ी खबर : जशपुर मे आज फिर मिले आधा दर्जन कोरोना पाजिटिव मरीज, जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 104, एक बी.ए.एम.एस डाक्टर भी निकला कोरोना पाजिटिव

56
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले मे प्रति दिन कोरोना पाजिटिव मरीजो कि संख्या मे बढोतरी हो रही है। आज फिर से जिले मे आधा दर्जन कोरोना पाजिटिव मरीज कि पहचान हुई है। आज मिले 6 कोरोना पाजिटिव मरीज मे एक बी.ए.एम.एस. डाक्टर भी शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर पी सुथार ने बताया कि समी मरीजो को जशपुर मे कोविड केयर हास्पीटल लाईवलीहुड कालेज मे भर्ती किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी. सुथार के मार्गदर्शन में जिलेें में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए लगातार स्वास्थ्य अमला प्रयासरत है। जिसके लिए समस्त विकासखंड में सेम्पल कलेक्शन किया जा रहा है। श्री सुथार ने बताया कि जिले में आज 6 नए कोरोना संक्रमित पाए गए है जिनमें विकासखंड फरसाबहार जनपद के के बाम्हनमारा क्वारेंटाईन सेंटर से दो मरीज एवं एक बी.ए.एम.एस. डाक्टर शामिल है। इसी तरह कुनकुरी जनपद से 2 एवं जनपद पंचायत कांसाबेल के ढुढृरूडांड़ क्वारेंटाईन सेंटर से 1 कोरोना पाजिटिव मिला है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 104 हो गई है। सीएमएचओ जशपुर से मिली जानकारी के अनसुार आज जिले के 9 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार के पश्चात पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे स्वस्थ होकर डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 57 हो गई है एवं जिले में अब एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 47 है।
श्री सुथार ने बताया कि जिले में अब तक 3266 सैम्पल कलेक्शन किया गया है। जिनमें 104 मरीज कोरोना पाजीटिव मिले है। जिसके अंतर्गत विकासखंड पत्थलगांव से 444 सैम्पल लिए गए है जिनमें 19 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी प्रकार विकासखंड फरसाबहार से 387 सैम्पल लिए गए है जिनमें 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित, विकासखंड कांसाबेल से 282 सैम्पल लिए गए है जिनमें 08 व्यक्ति कोरोना संक्रमित, विकासखंड कुनकुरी से 414 सैम्पल लिए गए है जिनमें 08 व्यक्ति कोरोना संक्रमित, विकासखंड दुलदुला से 487 सैम्पल लिए गए है जिनमें 25 व्यक्ति कोरोना संक्रमित, विकासखंड बगीचा से 532 सैम्पल लिए गए है जिनमें 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित, विकासखंड जशपुर से 571 सैम्पल लिए गए है जिनमें 08 व्यक्ति कोरोना संक्रमित, लोदाम से 173 सैम्पल लिए गए है जिनमें 07 व्यक्ति कोरोना संक्रमित, विकासखंड मनोरा से 149 सैम्पल लिए गए है जिनमें 01 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त क्वारेंटाईन एवं आईसोलेशन सेंटर में भर्ती किये गए मरीजों के मानसिक तनाव एवं अवसाद की स्थिति से बचाने के लिए समस्त क्वारेंटाईन सेंटरों में काउंसिलिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंनं बताया कि इस कार्य के संबंध में समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुनकुरी लोदाम मनोरा एवं जशपुर के लिए डाॅ. के आर. खुसरो मोबाईल नंबर 7748090330 एवं डाॅ. के. ए. खान मोबाईल नंबर 7745943781 एवं विकासखंड कांसाबेल, फरसाबहार, पत्थलगांव व बगीचा के लिए डाॅ. अनामिका मिंज मोबाईल नंबर 8839141427 की नियुक्ति की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here