Home जशपुर दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, 5 छात्रो ने टापटेन मे बनाई...

दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, 5 छात्रो ने टापटेन मे बनाई जगह , 4 छात्र संकल्प कोचिंग से

65
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10 वी 12 वी की परीक्षा का परिक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें जशपुर जिले के पांच छात्रो ने टाप टेन मे जगस बनाई है। पांच छात्रो मे से चार छात्र संकल्प कोचिंग संस्थान मे रहकर पढाई कर रहे थे वहीं एक छात्र आस्ता का बताया जा रहा है। कक्षा 12वीं से इस साल एक भी छात्र टाप टेन मे जगह नहीं बना पाये। निखिल साव पिता सत्यवान साव 98.63 अंक लाकर प्रदेश मे तीसरा स्थान लाने मे सफल रहे। सत्यवान विकासखंड फरसाबहार ग्राम खारीबहार के रहने वाले हैं। इनके पिता कृषक हैं। इसी तरह चिराग दीप पिता वीर कुमार राम 98.00 अंक लाकर ये भी प्रदेश मे तीसरे स्थान पर रहे। चीराग दीप ग्राम रनपुर विकासखंड बगीचा के हैं। योगेश सिदार पिता लछन सिदार98.00 अंक अर्जित कर ये भी प्रदेश मे तीसरे स्थान पर रहे। योगेश भी फरसाबहार विकासखंड के गंजहियाडीह के रहने वाले है इनके पिता कृषक हैं। ईश्वर चौहान पिता हेमंत कुमार चौहान ने 97.67 अंक लाकर प्रदेश मे चौथा स्थान बनाने मे सफल रहे। ईश्वर चौहान विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम खरकट्टा (तमता) के रहने वाले हैं।


इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आस्ता के गुलाम रब्बानी पिता इस्लाम अंसारी ने टॉप टेन में 5 वां स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दे जिले के तीन छात्र समान अंक अर्जित कर प्रदेश मे तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। बगीचा विकासखंड के महादेवडाँड़ की रहने वाली पहाड़ी कोरवा कु नीलिमा बाई पिता रति राम 70 प्रतिशत अंक ला कर जिले को गौरान्वित किया है जो संकल्प की ही विद्यार्थी है।
कलेक्टर महादेव कावरे ,जिला शिक्षा अधिकारी एन कुजूर, प्राचार्य संकल्प शिक्षण संस्थान एवं नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने सभी छात्रो को शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर महादेव कावरे ने संकल्प शिक्षण संस्थान के सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत लगन और शिक्षकों के लगातार मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम है कि जशपुर जिले के बच्चों ने मेरिट में लगातार 4 थी बार स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। यह उपलब्धि छोटी नहीं है कि टॉप 10 में जिले के 5 बच्चों ने स्थान बनाया है सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। भविष्य में और बेहतर परिणाम आयेगा इसके लिये बेहतर प्रयास किया जाएगा।

28 में से 20 बच्चों ने 90% से अधिक अंक लाया :
इस बार संकल्प से 10 वी कक्षा से 28 बच्चे परीक्षा मे बैठे थे जिसमे 4 बच्चे मेरिट मे स्थान प्राप्त करने मे सफल रहे। इसी प्रकार 28 मे 20 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये है। न्यूनतम अंक 1 बच्चे का 70 प्रतिशत है तथा तीन बच्चों का 89 प्रतिशत है। यशस्वी जशपुर के सदस्य सँजीव शर्मा, सरीन राज ने भी खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल बच्चों को बधाई दी है। इस उपलब्धि पर संकल्प के सभी शिक्षकों अश्वनी सिंह, प्रभात मिश्रा, ज्योति श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, गजेन्द्र साहू, ममता सिन्हा, राजेन्द्र प्रेमी, मनीषा भगत तथा अधीक्षक द्वय शांति कुजुर और मानसिंग खांडे ने सभी बच्चों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here