Home जशपुर छत्तीसगढ के इस जिले के मंडल संयोजक पर हास्टल अधीक्षिकाओं ने लगाया...

छत्तीसगढ के इस जिले के मंडल संयोजक पर हास्टल अधीक्षिकाओं ने लगाया गंभीर आरोप, कन्या छात्रावास मे आकर मंडल संयोजक करते हैं गुड़ाखू, कलेक्टर को आवेदन देने के 15 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्यवाही

71
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक प्रभारी मंडल संयोजक के उपर हास्टल अधीक्षिकाओं ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं । हास्टल अधीक्षिकाओ का आरोप है कि प्रभारी मंडल संयोजक जब निरीक्षण के नाम पर कन्या हास्टल पहुंचते हैं तो वे हास्टल परिसर मे गुड़ाखु घिसते हैं यहीं नहीं मंडल संयोजक महोदय महिला अधीक्षिकाओं को भी गुड़ाखू घिसने का दबाव बनाते हैं।


मंडल संयोजक के इस कृत्य से परेशान होकर हास्टल अधीक्षिकाओ ने जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को 13 बिन्दुओ का लिखित शिकायत आवेदन 13 जुलाई 2020 को सौंपा है लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक मंडल संयोजक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाहीं नहीं हुई है। कार्यवाही नहीं होने से हास्टल अधीक्षिकाओ का जहां मनोबल टूट रहा है वहीं मंडल संयोजक का मनोबल निश्चित रूप से बढ रहा होगा। यह आरोप जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड मे पदस्थ मंडल संयोजक रमेश साय के उपर लगा है। कन्या छात्रावास फरसाबहार, कन्या छात्रावास पंडरीपानी, कन्या छात्रावास तुमला एवं कन्या छात्रावास तपकरा के हास्टल अधीक्षिकाओ ने यह गंभीर आरोप लगाया है। बालक छात्रावास तपकरा के हास्टल अधीक्षक ने भी उक्त आरोप का समर्थन किया है। कलेक्टर को आवेदन देने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने से परेशान हास्टल अधीक्षिकाओ ने फरसाबहार क्षेत्र क्रमांक 14 के डीडीसी विष्णु प्रसाद कुलदीप को आवेदन देते हुए उचित कार्यवाही कराने कि मांग की है।


हास्टल अधीक्षिकाओ ने कलेक्टर व जिला पंचायत सदस्य को 13 बिन्दुओ का जो आवेदन सौंपे हैं, इनमे से अधिकांश बिन्दु काफी गंभीर प्रकृति के हैं। अधीक्षिकाओ ने यह भी आरोप लगागा है कि कई बार जब वे हास्टल मे नहीं रहते थे उस दौरान प्रभारी मंडल संयोजक रमेश साय जान-बूझकर कन्या हास्टल मे प्रवेश करते थे और पर्दा उठाकर हास्टल मे रह रहे बच्चो को झांकते थे। हास्टल अधीक्षिकाओ का कहना है कि ये बाते स्वयं हास्टल मे रहने वाले बच्चे उनको बताये हैं। आपको बता दें जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड मे कुल 15 बालक व बालिका छात्रावास संचालित है इनमे से जहां 14 छात्रावास शासकीय है वहीं एक छात्रावास निजी है। अधीक्षिकाओ का यह भी आरोप है कि प्रभारी मंडल संयोजक छात्रावास मे रहने वाले बच्चो के भोजन व नास्ता के लिये जो पैसे शासन से जारी होता है, उसमे भी कमीशन की मांग करते हैं। अब देखना होगा जिला प्रशासन प्रभारी मंडल संयोजक के खिलाफ जांच कराने के बाद सही पाये जाने पर कार्रवाई करता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here