Home राष्ट्रीय भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 31 लाख के करीब पहुंचा, मौतें 57...

भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 31 लाख के करीब पहुंचा, मौतें 57 हजार के नजदीक, पिछले 24 घंटे में 56 हजार से ज्यादा मामले, 782 लोगों की मौत

75
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 31 लाख के करीब पहुंच गया है। 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। रविवार को 56,862 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 22.89 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में रिकॉर्ड तेजी आई है।
रविवार शाम सवा 5 बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 782 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 56,976 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 30,58,241 हो गए हैं, जिनमें से 7,10,879 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,89,834 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 46,407 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.92 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.86 फीसदी है। वहीं, 23.24 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
देश में कोरोना वायरस के आंकड़े के अनुसार कोविड-19 से हुई 782 मौतों में से 297 मौतें महाराष्ट्र में, 97 आंध्र प्रदेश में, 93 कर्नाटक में, 80 तमिलनाडु में, 70 उत्तर प्रदेश में, 48 पश्चिम बंगाल में, 45 पंजाब में, 21 मध्यप्रदेश में, 15-15 जम्मू-कश्मीर और केरल में, 14-14 गुजरात और दिल्ली में, 12 हरियाणा में, 11-11 मौतें राजस्थान, झारखंड और तेलंगाना में हुई हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में नौ-नौ मौतें हुई हैं, जबकि पुदुचेरी में आठ, असम में सात, बिहार और गोवा में पांच-पांच, हिमाचल प्रदेश में चार, उत्तराखंड में तीन, लद्दाख, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मेघालय और नगालैंड में एक-एक मौत हुई है।
देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक हुई कुल 56,976 मौतों में से सबसे अधिक 21,995 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 6,420, कर्नाटक में 4,614, दिल्ली में 4,284, आंध्र प्रदेश में 3,189, गुजरात में 2,881, उत्तर प्रदेश में 2,867, पश्चिम बंगाल में 2,737 और मध्यप्रदेश में 1,206 मौतें हुई हैं। अब तक पंजाब में कोविड-19 से 1,036 लोगों की मौत हुई है, जबकि राजस्थान में 944, तेलंगाना में 755, जम्मू-कश्मीर में 608, हरियाणा में 597, बिहार में 503, ओडिशा में 399, झारखंड में 308, असम में 234, केरल में 218 और उत्तराखंड में 195 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में 189 मौतें, पुदुचेरी में 151, गोवा में 140, त्रिपुरा में 72, चंडीगढ़ में 33, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 29, मणिपुर में 22, लद्दाख में 21, नगालैंड में नौ, मेघालय में सात, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में दो-दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here