Home अम्बिकापुर 72 सीट हवाई सेवा के लिये यूनिडायवर्सनल मोड में होगा दरिमा एयरपोर्ट...

72 सीट हवाई सेवा के लिये यूनिडायवर्सनल मोड में होगा दरिमा एयरपोर्ट का परिचालन, हवाई सेवा शुरू करने त्वरित गति से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश

107
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

अम्बिकापुर । 72 सीटर हवाई सेवा के लिए दरिमा एयरपोर्ट का परिचालन यूनिडायवर्सनल मोड में किया जाएगा। इस प्रकार की व्यवस्था यहां के भोगौलिक स्थित के कारण होगा। 72 सीटर जहाज के परिचालन के लिए रन-वे की लम्बाई बढ़ाने से उत्तर दिशा की ओर मड़वा पहाड़ होने के कारण लैंडिंग की समस्या आ रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए दरिमा एयरपोर्ट में विमानों का परिचालन यूनिडायवर्सनल मोड में किया जाएगा जिसमें जहाज की लैंडिंग और टेक-ऑफ अलग-अलग दिशाओं से होगा। दरिमा एयरपोर्ट में ग्राम कोटया की ओर से लैंडिंग तथा मोतीपुर की ओर से टेक-ऑफ होगा। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए 72 सीटर हवाई सेवा प्रारम्भ करने हेतु जरूरी कार्य त्वरित गति से प्रारम्भ के निर्देश दिए।
मंत्री अमरजीत भगत ने दरिमा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 72 सीटर विमान सेवा प्रारम्भ करने के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्रता से करें। जमीन अधिग्रहण में जमीन मालिकों की सहमति अवश्य लें। उन्होंने कहा कि पुरातात्विक स्थल ठिनठिनी पत्थर को एयरपोर्ट के जद से बाहर रखें। यह जिले का एक पुरातात्विक धरोहर है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि ओएलएक्स रिपोर्ट के अनुसार 72 सीटर विमान परिचालन हेतु रन-वे की लम्बाई 2100 मीटर करने तथा करीब 300 यात्रियों के क्षमता अनुरूप नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाने का कार्य हेतु लोक निर्माण के अधिकारी टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करें। उन्होंने नया टर्मिनल बिल्डिंग के अनुसार विद्युत व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए इलेक्ट्रिक शिफ्टिंग हेतु विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया। मंत्री श्री भगत ने बारिश के बीच एयरपोर्ट के रन-वे का भी निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को एयरपोर्ट अथरिटी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार सभी तकनीकी पहलुओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य का उत्तरीय क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ने के कार्य के तहत दरिमा एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। जगदलपुर एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन प्रारम्भ हो गया है। अम्बिकापुर से भी 72 सीटर विमान सेवा जल्द प्रारम्भ हो इसके लिए सभी की सामूहिक प्रयास जरूरी है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि वर्तमान में दरिमा एयरपोर्ट के रन-वे की लम्बाई 1516 मीटर है। 72 सीटर विमान परिचालन के लिए 2100 मीटर रन-वे की लम्बाई किया जाना है। अतिरिक्त 600 मीटर रन-वे निर्माण तथा अन्य तकनीकी आवश्यकताओं को देखते हुए करीब 24 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है। भूमि अधिग्रहण हेतु ग्राम मोतीपुर, परसापाली एवं भाटापारा 54 खातेदारों के जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले को उड़ान योजना में शामिल करते हुए हवाई सेवा प्रारम्भ करने राज्य शासन द्वारा दरिमा हवाई अड्डे को 3-सीं श्रेणी के तहत अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। 3-सी ऑपरेशन के उन्नयन के लिए रन-वे टैक्सी-वे और एप्रन के लिए उच्च पेवमेंट क्लासीफिकेशन बनाया जाएगा। दरिमा एयरपोर्ट हेतु 46 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह बाबरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा, डीएफओ पंकज कमल, एसडीएम अम्बिकापुर श अजय त्रिपाठी, सीएसपीडीसीएल के मुख्य अभियंता डीएस भगत सहित लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here