Home रायपुर जशपुर जिले की पहली पर्वतारोही सुमन ताम्रकार को कलेक्टर एसपी ने किया...

जशपुर जिले की पहली पर्वतारोही सुमन ताम्रकार को कलेक्टर एसपी ने किया सम्मानित, माउण्ट फ्रेन्डसिप पिक पर 5289 मीटर की उंचाई पर सुमन ने 21 अक्टूबर को लहराया था तिरंगा

69
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । कलेक्टर महादेव कावरे और पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सादे समारोह में सरगुजा संभाग की पहली महिला पर्वतारोही और जशपुर जिले की पहली पर्वतारोही सुश्री सुमन ताम्रकार को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर एवं एसपी ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुमन ताम्रकार की माता श्रीमती रमा ताम्रकार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, एडीएम आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर, बीईओ एम.जेडयू. सिद्दीकी, पीटीआई रीना, पी.पी उपाध्याय, सरफराज आलम उपस्थित थे।


जशपुर शहर के भागलपुर निवासी सुमन ताम्रकार ने हिमांचल प्रदेश के सोलांग वेली में स्थित माउण्ट फ्रेन्डशिप पिक पर 5289 मीटर की उंचाई और 17353 फीट पर सुमन ने 21 अक्टूबर 2020 की सुबह 11.08 मिनट पर तिरंगा लहराया था। माउन्ट ट्रेकिंग में पर्वत शीखर पर पहुंचने वाले जिले की पहली पर्वतारोही बन गई है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग की पहली महिला पर्वतारोही का गौरव भी सुमन ने प्राप्त किया है। सुमन ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को उनका कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आया था। 10 दिन तक जशपुर के कोविड केयर सेंटर में रहकर अपना ईलाज कराया और 14 दिन होम क्वारेंटाईन में रहने के बाद सुमन ने माउन्ट ट्रेकिंग टीम में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत शुरू की।
सुमन ताम्रकार ने पहली से बारहवीं तक की शिक्षा जशपुर जिले में पूर्ण की है। उन्होंने भिलाई से इलेक्ट्रीकल्स एवं इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है। छत्तीसगढ़ के माउन्टनमेन राहुल गुप्ता से उन्होंने दो माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राहुल गुप्ता के नेतृत्व में 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से पर्वतारोही का 20 सदस्यीदल माउन्ट ट्रेकिंग के लिए हिमांचल प्रदेश रवाना हुआ। सुमन ने बताया कि उन्हें पर्वत की चोटी तक पहुंचने में 4 दिन एवं वापस आने में 2 दिन का समय लगा। कुल 7 दिन में इस अभियान को पूरा करने का लक्ष्य मिला था। 17 अक्टूबर 2020 से 23 अक्टूबर 2020 तक इस अभियान का पूरा कर लिया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। 20 सदस्य में से सिर्फ 8 लोग ही शिखर पर पहुंच पाए। माउन्ट ट्रेकिंग में 8 राज्य छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश, उतराखंड, हिमांचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और दिल्ली के पर्वतारोही शामिल हुए थे। आपको पता दें सुमन ताम्रकार जल संसाधन विभाग जशपुर में अमीन के पद पर कार्यरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here