Home रायपुर मुख्यमंत्री कल प्रदेश की जनता को 23 नवीन तहसीलों की देंगे सौगात,...

मुख्यमंत्री कल प्रदेश की जनता को 23 नवीन तहसीलों की देंगे सौगात, जशपुर जिले मे भी एक नवीन तहसील आयेगा अस्तित्व मे

47
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 11 नवम्बर को प्रदेश की जनता को 23 नवीन तहसीलों की सौगात देंगे। इन 23 नवीन तहसीलों का गठन राज्य के 15 जिलों में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यह तहसीलें 11 नवम्बर से विधिवत काम करना शुरू कर देंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से पूर्वान्ह 11 बजे इन नवीन तहसीलों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। नवीन तहसीलों के शुभारंभ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल सहित अनेक मंत्रीगण और विधायकगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नवीन तहसीलों के गठन की अधिसूचना 11 नवम्बर को राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही ये तहसीलें प्रभावशील हो जाएंगी।
गौरतलब है कि तहसीलों के पुनर्गठन को लेकर आम जनता की बहुप्रतिक्षित मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश शासन द्वारा मूर्तरूप दिया गया है। इन नवीन तहसीलों के शुरू हो जाने से अब ग्रामीणों औैर किसानों को अपने राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण में सहूलियत होगी।
रायपुर जिले में 2 नवीन तहसीलें खरोरा और गोबरा नवापारा, धमतरी जिले में 1 नवीन तहसील भखारा, दुर्ग जिले में 2 नवीन तहसील बोरी और भिलाई-3, राजनांदगांव जिले में 1 नवीन तहसील गंड़ई, बालोद जिले में 1 नवीन तहसील अर्जुन्दा, बिलासपुर जिले में 3 नवीन तहसील सकरी, रतनपुर और बेलगहना, मुंगेली जिले में 1 नवीन तहसील लालपुर थाना, जांजगीर-चांपा जिले में 3 नवीन तहसील सारागांव, बम्हनीडीह और बाराद्धार, कोरबा जिले में 2 नवीन तहसील दर्री और हरदीबाजार, सरगुजा में 1 नवीन तहसील दरिमा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 2 नवीन तहसील रामचन्द्रपुर और सामरी, कोरिया जिले में 1 नवीन तहसील केल्हारी, सूरजपुर जिले 1 नवीन तहसील लटोरी, जशपुर जिले में 1 नवीन तहसील सन्ना और सुकमा जिले में 1 नवीन तहसील गादीरास गठित की गई है।
रायपुर जिले में गठित 2 नवीन तहसीलों में से खरोरा तहसील में 27 पटवारी हल्के और 70 गांव और गोबरा नवापारा नवीन तहसील में 24 पटवारी हल्के और 54 गांव, धमतरी जिले में गठित 1 नवीन तहसील भखारा में 28 पटवारी हल्के और 73 गांव शामिल है। इसी तरह दुर्ग जिले में गठित 2 नवीन तहसीलें बोरी और भिलाई-3 में से बोरी तहसील में 13 पटवारी हल्के और 37 गांव तथा भिलाई-3 में 40 पटवारी हल्के और 90 गांव शामिल हैं। राजनांदगांव जिले में गठित की गई 1 नवीन तहसील गंड़ई में 19 पटवारी हल्के और 78 गांव, बालोद जिले में गठित 1 नवीन तहसील अर्जुन्दा में 21 पटवारी हल्के और 62 गांव, बिलासपुर जिले में गठित 3 तहसील सकरी, रतनपुर और बेलगहना में से सकरी तहसील में 31 पटवारी हल्के और 74 गांव, रतनपुर तहसील में 14 पटवारी हल्के और 49 गांव तथा बेलगहना तहसील में 19 पटवारी हल्के और 66 गांव शामिल हैं। मुंगेली जिले में गठित 1 तहसील लालपुर थाना 24 पटवारी हल्के और 93 गांव शामिल हैं। जांजगीर-चांपा जिले में गठित 3 नवीन तहसीलें सारागांव, बम्हनीडीह और बाराद्वार में से सारागांव तहसील में 11 पटवारी हल्के और 33 गांव, बम्हनीडीह तहसील में 12 पटवारी हल्के और 39 गांव और बाराद्वार तहसील में 20 पटवारी हल्के और 50 गांव शामिल हैं।
इसी तरह कोरबा जिले में गठित 2 नवीन तहसीलें दर्री और हरदीबाजार में से दर्री तहसील में 25 पटवारी हल्के और 48 गांव तथा हरदीबाजार तहसील में 19 पटवारी हल्के और 48 गांव शामिल हैं। सरगुजा जिले में गठित की गई 1 नवीन तहसील दरिमा में 20 पटवारी हल्के और 51 गांव शामिल हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में गठित 2 तहसील रामचन्द्रपुर और सामरी में से रामचन्द्रपुर तहसील में 21 पटवारी हल्के और 61 गांव तथा सामरी तहसील में 17 पटवारी हल्के और 46 गांव शामिल हैं। कोरिया जिले में गठित की गई 1 नवीन तहसील केल्हारी में 13 पटवारी हल्के और 74 गांव, सूरजपुर जिले में गठित की गई 1 नवीन तहसील लटोरी में 28 पटवारी हल्के और 64 गांव, जशपुर जिले में गठित की गई 1 नवीन तहसील सन्ना में 18 पटवारी हल्के और 64 गांव तथा सुकमा जिले में गठित की गई 1 नवीन तहसील गादीरास में 12 पटवारी हल्के और 22 गांव शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here