Home जशपुर बहु से झगड़ा करने के लिये मना करने पर गुस्साये पुत्र ने...

बहु से झगड़ा करने के लिये मना करने पर गुस्साये पुत्र ने पिता की कर दी हत्या , पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

39
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । अपने पुत्र को बहु से झगड़ा नही करने की समझाईस देना एक पिता के मौत का सबब बन गया। गुस्साये पुत्र ने अपाहिज पिता के लाठी से ही शरीर के विभिन्न हिस्सो मे वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बहु की रिपोर्ट पर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
08 नवम्बर को प्रार्थिया संगीता लकड़ा पति शैलेन्द्र लकड़ा निवासी बाम्हनमारा थाना तपकरा ने तपकरा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दशहरा के पूर्व वह अपने मायके गई थी। 04 नवम्बर को अपने ससुराल बाम्हनमारा वापस आने पर उसका पति आरोपी शैलेन्द्र झगड़ा करने लगा, प्रार्थिया जब भी अपने मायके जाकर वापस लौटती थी, तब हमेशा उसका पति शैलेन्द्र उससे झगड़ा करता था। घटना दिनाँक को भी उसका पति आरोपी शैलेन्द्र उससे झगड़ा कर रहा था, तभी उसका ससुर साईदास लकड़ा ने आरोपी को बोला कि जब भी बहु मायके से वापस आती है, तुम हमेशा उससे झगड़ा करते हो, तुम बहु से झगड़ा मत करो, बल्कि मुझे मार दो, जिस पर आरोपी शैलेन्द्र लकड़ा उत्तेजित होकर अपने पिता साईदास लकड़ा जो पैर से कमजोर होने की वजह से डंडा लेकर चलते थे, उसी डंडे को छीनकर अपने पिता के पीठ, छाती व सिर में वार कर दिया और परिवार वालों को धमकी दी कि इस बात को किसी को भी बताओगे तो जान से मार दूंगा और खुद ही अपने आहत पिता को गिरने से चोट लगना बताकर इलाज करवाने ले गया। इस रिपोर्ट पर थाना तपकरा में अपराध क्र0 114/2020 धारा 294,506,323 भा. द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। डॉक्टर के द्वारा आहत साईदास का एक्स-रे व सिटी स्कैन की सलाह देने पर 08 नवम्बर को इलाज हेतु उसे रायपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में पूंजीपथरा रायगढ़ के पास आहत साईदास की मौत हो गयी, जिसकी खबर मिलने पर विवेचना के दौरान ही 09 नवम्बर को मृतक साईदास लकड़ा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि मृत्यु का कारण सिर में आई चोट है और मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक है ,जिस पर प्रकरण में धारा 302 भा. द. वि. जोड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक बाला जी राव के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुवंर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तपकरा बी एन शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शैलेन्द्र लकड़ा, उम्र42 वर्ष, निवासी बाम्हनमारा थाना तपकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here