Home जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत ने सन्ना नए तहसील का किया शुभांरभ ,...

जशपुर विधायक विनय भगत ने सन्ना नए तहसील का किया शुभांरभ , सन्ना वासियों को अब अपने राजस्व संबंधित कार्य के लिए नहीं जाना पड़ेगा बगीचा

55
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर विधायक विनय भगत ने बुधवार को नए सन्ना तहसील का शुभारंभ किया और संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि सन्ना क्षेत्र के लोगों को छोटे-मोटे कार्य, राजस्व संबंधित कार्य, जाति, निवास आय, नक्शा, खसरा, बंटाकन के लिए अब बगीचा नहीं जाना पड़ेगा। उनका समाधान अब सन्ना के तहसील कार्यालय में ही हो जाएगा। उन्होंने सभी सन्ना वासियों को नए तहसील गठन के लिए अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली से पहले उपहार के रूप में सन्नाा को नई तहसील की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही सन्ना को विकासखंड बनाने और काॅलेज बनाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोरा संजीव भगत, कलेक्टर महादेव कावरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, एसडीएम बगीचा रोहित व्यास, जनपद सीईओ बगीचा विनोद सिंह, तहसीलदार उदयराज सिंह, सुरज चैरसिया, अजय गुप्ता, योगेश सिंह, अमित खलखो एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक विनय भगत ने सन्ना में नए तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया।
कलेक्टर महादेव कावरे ने सन्ना वासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं देते हुए कहा कि आज सन्ना वासियों को नए तहसील की सौगात मिली है। अब तहसीलदार सन्ना में ही बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगें अब क्षेत्र के वासियों को लंबी दूरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तहसील के नए भवन के लिए 75 लाख और तहसीलदार की गाड़ी के लिए 6.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सन्ना क्षेत्र में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के लिए 33 अतिथि शिक्षकों के रूप में जल्द ही भरा जाएगा इससे पूर्व में भी पण्ड्रापाठ के विशेष पिछड़ी जनजाति, बिरहोर के 67 लोगों को अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त दिया गया है। उन्होंने बताया कि सन्ना क्षेत्र में 55 लाख की लागत से मिर्च प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है। और डीएमएफ से 5 एकड़ में सेब लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है। सेब के लिए सन्ना क्षेत्र में अनुकूल वातावरण है। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों ने भी सन्ना वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी और लोगों को अब तहसील कार्यालय सन्ना में ही अपना कार्य करवाने के लिए कहा।
एसडीएम रोहित व्यास ने सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सन्ना को नए विकासखंड और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी बनाने का आग्रह किया। ताकि आस-पास के लोगों को अधिक सुविधाएं मिल सके। कार्यक्रम को सुरज चैरसिया, अजय गुप्ता, जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह ने भी संबोधित किया और सन्ना वासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here