Home जशपुर पत्थलगांव क्षेत्र मे चोरी की घटनाओ पर लगेगा अंकुश , पुलिस ने...

पत्थलगांव क्षेत्र मे चोरी की घटनाओ पर लगेगा अंकुश , पुलिस ने टाईल्स चोरी करने वाले चार आरोपियो को किया गिरफ्तार, आरोपियो के कब्जे से टाईल्स व रकम भी बरामद

72
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। पत्थलगांव क्षेत्र मे चोरी की घटनाओ पर अब अंकुश लग सकता है। पुलिस ने टाईल्स चोरी करने वाले चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से टाईल्स व रकम भी बरामद किया है। सभी आरोपियो को पत्थलगांव न्यायालय मे पेश किया गया था जहां न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियो को पुलिस ने सलाखो के पीछे पहुंचा दिया है।
आपको बता दें प्रार्थी मुकेश अग्रवाल निवासी अम्बिकापुर रोड पत्थलगांव द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 15 नवम्बर की रात इसके ग्राम करमीटिकरा मुख्य मार्ग में स्थित टाईल्स गोडाउन में अज्ञात चोरो द्वारा 105 नग टाईल्स पेटी व 02 नग वासबेसिन जिसकी कीमत एक लाख बीस हजार रूपये है, चोरी कर ले गया हैं। थाना पत्थलगांव में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 251/20 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण पंजीबद्ध करने के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर बालाजी राव के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर, उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी पत्थलगांव योगेश देवांगन के मार्ग- दर्शन में थाना प्रभारी पत्थलगांव द्वारा अपने स्टाफ के साथ अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की गई, पतासाजी के दौरान गोडाउन के पूर्व कर्मचारी पूरन चौहान पिता तिहार चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी ससकोबा, बाजारपारा थाना धर्मजयगढ़ से पूछताछ करने के पश्चात् उसके मकान से 30 नग टाईल्स पेटी जब्त की गई और पूरन चौहान के अन्य साथी घांसी राम राठिया पिता मनी राम राठिया निवासी कमरई, थाना कापू के मकान से 35 नग टाईल्स पेटी तथा मुकेश चौहान पिता सनकु चौहान निवासी चौराआमा थाना पत्थलगांव के घर से 10 नग टाईल्स पेटी, 02 नग वासबेसिन एवं घटना में प्रयुक्त छोटी चार पहिया वाहन लिलेण्ड तथा आरोपी परमानंद सारथी पिता मनोहर सारथी निवासी कमरई थाना कापू के घर से 30 नग टाईल्स पेटी जब्त की गई। प्रकरण के सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। चोरी के उक्त प्रकरण के खुलासा में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक मोहसिन खान, सउनि नारायण प्रसाद साहू, प्र.आर. नसरूद्दीन खान, आर.अजय खेस्स, तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here