Home जशपुर जशपुर से बड़ी खबर : मानव तस्करी के मामले मे पुलिस ने...

जशपुर से बड़ी खबर : मानव तस्करी के मामले मे पुलिस ने आरोपियो को उत्तरप्रदेश के कानपुर से किया गिरफ्तार, युवती को कानपुर मे 60 हजार रूपये मे बेच दिया गया था, युवती को खरीदने वाले ने जबरन युवती से रचा ली थी शादी

51
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । मानव तस्करी के एक मामले मे पुलिस ने आरोपियो को उत्तरप्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है। युवती को कानपुर मे 60 हजार रूपये मे बेच दिया गया था। युवती को खरीदने वाले ने जबरन युवती से पिछले माह शादी भी रचा ली थी। 13 मार्च 2020 को तपकरा थाना क्षेत्र की एक महिला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी मौसी की बेटी ग्राम सरकरा थाना तुमला जिला जशपुर निवासी चांदनी बाई, 26 जनवरी से सप्ताह भर पहले उसके के घर आई थी व उसकी बेटी को अपने साथ अच्छे काम एवं अच्छा पैसा मिलने का लालच देकर काम पर ले जाने की बात बोली थी, जिस पर 26 जनवरी 2020 को प्रार्थीया की लड़की बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी । प्रार्थीया के द्वारा अपनी बेटी की पतासाजी करते हुए चांदनी बाई के घर जाकर पता करने पर पता चला कि चांदनी बाई कानपुर उत्तर प्रदेश चली गई है । इसके करीब तीन-चार दिन के बाद प्रार्थीया की बेटी के द्वारा प्रार्थीया को फोन कर बताई कि वह चांदनी बाई के साथ कानपुर आ गई है और चांदनी उसे दूसरे घर में छोड़ दी है तथा जिस घर में उसे छोड़ी है वे घर वाले उसे बाहर निकलने नहीं देते हैं और बोलते हैं कि उसे पैसे देकर खरीदे हैं जिसके बाद थाना तपकरा में धारा 365, 370 भा.द.वि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
जशपुर पुलिस के द्वारा देश के अलग-अलग प्रांतों महाराष्ट्र, दिल्ली ,हरियाणा, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश हेतु 3 टीम गठित कर जशपुर जिले के सभी थानों के गुमशुदा बालक/ बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों की विवेचना हेतु रवाना किया था। इसी क्रम में स. उ.नि मानेश्वर साहनी एवं उनकी टीम के द्वारा साइबर सेल जशपुर की मदद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी एवं एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में उक्त प्रकरण के पीड़िता व आरोपियों को कड़ी मेहनत एवं लगन से पतासाजी करते हुए कानपुर उत्तर प्रदेश के शिवराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सदिकामऊ में पीड़िता का आरोपी रवि दीक्षित पिता लाल जी दीक्षित के घर में होने का पता चलने एवं सामान्य पूछताछ पर आरोपियों की संख्या अधिक होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने पुनः जिले से एक टीम जिसका नेतृत्व महिला प्रधान आरक्षक प्रेमिका खलखो कर रही थी, को कानपुर रवाना किया जिसके बाद आरोपी रवि दीक्षित के घर दबिश देकर पीड़िता को आरोपी के चंगुल से बरामद किया गया। विवेचना दौरान पता चला कि आरोपिया चांदनी बाई जो रिश्ते में पीड़िता की रिश्तेदार है ,उसने अपने पति विशाल दुबे के साथ मिलकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर कानपुर उत्तर प्रदेश ले जाकर आरोपी रवि कुमार दीक्षित एवं उसके बड़े भाई अमित कुमार दीक्षित के पास ₹60,000 में पीड़िता का सौदा तय कर तुरंत ₹10,000 लेकर बेच दिए थे। जिस पर आरोपियों चांदनी बाई व उसके पति विशाल दुबे को पुलिस टीम ग्राम हरदोई देवीनटोला जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश से पकड़कर उन्हें हिरासत में लेकर वापस थाना तपकरा जिला जशपुर लाकर इनके प्रकरण के विवेचक थाना प्रभारी तपकरा उप. निरी वंशनारायण शर्मा के द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी रवि दीक्षित के द्वारा 22 अक्टूबर 2020 को पीड़िता पर दबाव बनाकर उसके साथ जबरन शादी कर लिया व शादी के पूर्व एवं पश्चात लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता को उनके परिजनों के सुपुर्द में देकर पीड़िता को बिक्री करने वाले आरोपी चांदनी बाई व उसके पति विशाल दुबे तथा पीड़िता को खरीदने वाले आरोपी रवि कुमार दीक्षित व उसके बड़े भाई अमित कुमार दीक्षित पिता लाल जी दीक्षित निवासी सदिकामऊ थाना शिवराजपुर कानपुर उत्तर प्रदेश के विरुद्ध थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 32/2020 धारा 365,370,366,506,376 भा. द.वि कायम कर गुरुवार को समस्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तपकरा उप. निरी. बी. एन शर्मा, स उ नि मानेश्वर साहनी, महिला प्रधान आरक्षक 356 प्रेमिका खलखो, आरक्षक 664 कलेश्वर साय, आरक्षक 432 भोला सिंह राठौर, आरक्षक 538 सुभाष साय पैंकरा, महिला आरक्षक 633 मंजू यादव, महिला आरक्षक 767 गीता यादव की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here