Home जशपुर मुख्यमंत्री ने जशपुर के गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों से की...

मुख्यमंत्री ने जशपुर के गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों से की चर्चा, धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान की ली जानकारी

69
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)


जशपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने जशपुर प्रवास के दूसरे दिन गम्हरिया स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां दस गांवों के 15 किसानों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान की जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्था को दुरूस्त बताते हुए मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके द्वारा गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में दो दिन पहले बेचे गए धान का भुगतान हो गया है। वहां मौजूद ग्राम साईटांगरटोली के किसान खैरूद्दीन ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन पहले चालू खरीफ मौसम के बेचे गए धान के लिए एक लाख 20 हजार रूपए का भुगतान प्राप्त हुआ है। गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी के शुरुआती चार दिनों में ही वहां 21 किसानों से 974 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है।
मुख्यमंत्री बघेल को जशपुर जिले के किनकेला, पुत्रीचैरा, लुईकोना, सारुडीह, पथराटोली, साईटांगरटोली, पोड़ी, गलोंडा, पैकू और टिकैतगंज गांव के किसानों ने बताया कि उन्हें राजीव किसान न्याय योजना के तहत सरकार द्वारा दी गई राशि की तीन किस्तें मिल चुकी हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी चौथी और अंतिम किस्त का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष में ही मार्च में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों को बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे जा रहे धान के लिए राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि की पहली किस्त मई में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री जशपुर के कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के प्रांगण में स्थित गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने किसानों से खेती-किसानी के साथ ही उनके घर-परिवार के बारे में भी बात की। श्री बघेल ने किसानों के आग्रह पर उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चिंतामणि महराज, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, विधायक विनय भगत, सरगुजा संभाग की आयुक्त सुश्री जिनेविवा किंडो और जशपुर के कलेक्टर महादेव कावरे भी इस दौरान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here