जशपुर । जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला प्रकाश मे आया है। हास्टल अधीक्षिका के पुत्र व उसके दोस्त ने दो नाबालिग लड़कियो को हास्टल के किचन रूम मे बंद कर जबरन शराब पिलाने व अश्लील वीडियो बनाने के साथ ही नाबालिगो के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है। थाने मे रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दोनो आरोपी के साथ ही हास्टल अधीक्षिका व उसका पति फरार हो गया है। सन्ना पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ 294, 323, 34, 354, 365, 506 IPC, 8-CHL पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो की तलाश कर रही है।
घटना के संबंध मे सन्ना थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि 3 जनवरी को दोनो नाबालिग लड़किया जन्म दिन की पार्टी मे शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थी इसी दौरानहास्टल अधीक्षिका का पुत्र प्रिंस खाखा व उसका दोस्त पवन दोनो नाबालिग लड़कियो को अपनी बाईक मे यह कह कर अपने साथ ले गये कि उसकी मां (हास्टल अधीक्षिका) उन्हें बुलाई हैं। उनकी बातो मे आकर दोनो नाबालिग प्रिंस खाखा की बाईक मे बैठ गये लेकिन प्रिंस अपनी मां के पास ले जाने के बजाय कन्या हास्टल सन्ना ले गया। जिस हास्टल मे उसकी मां हास्टल अधीक्षिका के पद पर पदस्थ है। दोनो नाबालिग लड़कियो को हास्टल ले जाने के बाद प्रिंस अपने दोस्त पवन के साथ मिलकर हास्टल के किचन रूम मे दोनो मासूमो के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश किये। जब इस घिनौने काम को करने मे असफल हो गये तो दोनो आरोपियो ने नाबालिगो को शराब पिलाने की कोशिश करते हुए अश्लील विडीयो बनाना चाहा। जब इस काम मे भी वे सफल नहीं हो पायो तो हास्टल का किचन रूम बंद कर वहां से फरार हो गये। सबेरे 4 जनवरी को आरोपी प्रिंस खाखा अपनी मां व उस हास्टल की अधीक्षिका प्रशंशा खाखा को हास्टल लेकर आया। जिसके बाद हास्टल अधीक्षिका व उसके पति जयमन ने दोनो नाबालिग लड़कियो को यह कह कर सन्ना थाना ले गये कि दोनो लड़किया हास्टल के किचन रूम मे चोरी करने की नियत से घुसे थे। इस घटना से आहत दोनो नाबालिगो ने घटना की सारी जानकारी अपने परिजनो को दिये। जिसके बाद दोनो नाबालिगो ने अपने परिजनो के साथ सन्ना थाना पहुंचकर आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियो के खिलाफ सोमवार को विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी लगते ही सभी आरोपी फरार हो गये हैं। सन्ना थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त मे होंगे।