Home धमतरी बाघ के खाल की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, बाघ के खाल की...

बाघ के खाल की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, बाघ के खाल की बिक्री करने आरोपी तलाश रहा था ग्राहक

104
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

धमतरी। बाघ के खाल की तस्करी करते पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाघ के खाल की बिक्री करने के लिये आरोपी ग्राहक तलाश रहा था । धमतरी पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु द्वारा अपराधों में अंकुश लगाने, आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच कर उन पर सतत निगाह रखने तथा सरप्राइस चेकिंग करने सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वनांचल क्षेत्रों में वन्य प्राणियों की खरीदी-बिक्री, आखेट व तस्करी पर अंकुश लगाने सतत पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप विगत दिनों धमतरी पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से वन्य प्राणी तेंदुए की खाल, चीतल की खाल, जीवित कछुए, हिरण के सींग, खोपड़ी व अन्य वन्य प्राणी वस्तु की तस्करी करते हुए पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
रविवार को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल में अवैध रूप से वन्य प्राणी वस्तुओं की बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है जो मुकुंदपुर की ओर जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी नीतिश ठाकुर के दिशा निर्देश में सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना सिहावा के सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम को त्वरित घेराबंदी करने निर्देशित किया गया।
उक्त टीम के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम मुकुंदपुर सड़क पारा नहर पुल के पास घेराबंदी करते हुए रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में 01 संदेही व्यक्ति मिला, जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम जयराम कावड़े बताया, जिसके सामान की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में वन्य प्राणी बाघ की खाल जैसा दिखने वाला खाल जिसकी कीमत लगभग ₹40,00,000/- है , बरामद हुआ। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टिप्रद जवाब नहीं मिला। जिस पर मौके में वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा प्रयुक्त बिना नंबरी मोटरसाइकिल काला-स्लेटी रंग की यामाहा सालुटो को जबत कर आरोपी जयराम कावड़े को विधिवत गिरफ्तार व वैधानिक कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here