Home जशपुर संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने जिला मुख्यालय जशपुर में किया ध्वजारोहण, जिले...

संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने जिला मुख्यालय जशपुर में किया ध्वजारोहण, जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस समारोह, 93 लाख की लागत से बने रणजीता स्टेडियम जशपुर में तीरंदाजी केन्द्र एवं खेल अकादमी का शिलान्यास किया

61
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले में 72 वां गणतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जिला मुख्यालय में गणतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव लोक निर्माण गृह जेल धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन विभाग चिन्तामणी महाराज द्वारा ध्वजारोहण करके मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक विनय भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जिला एवं सत्र-न्यायाधीश भीष्मप्रसाद पाण्डेय, कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, सी.आर.पी.एफ.कमाण्डेन्ट, वनण्डलाधिकारी जाधव श्रीकृष्ण , अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत के.एस.मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष्य हीरू राम निकुंज, मनोज सागर यादव, अजय गुप्ता, सहस्त्रांशु पाठक, अनिल किस्पोट्टा, सूरज चैरसिया, मुरारीलाल अग्रवाल, नासीर अली, मनोरा ज.पं. उपाध्यक्ष संजीव भगत, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
संसदीय सचिव ने जिले वासियों को गणतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गणतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर और रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए गए। तत्पश्चात् उन्होनें ने रणजीता स्टेडियम जशपुर में तीरंदाजी केन्द्र एवं खेल अकादमी जिसकी लागत 93 लाख है, का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ठ कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 40 कर्मचारियों को, पुलिस विभाग के 16 कर्मचारी, नगरपलिका के 02 कर्मचारी, राजस्व विभाग के 12 कर्मचारी, जिला जनसंपर्क कार्यालय के 01 कर्मचारी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विभाग के 07 कर्मचाारी, खाद्य विभागे के 03 कर्मचारी, ई-गवर्नेस सोसाइटी के 01 कर्मचारी, जिला जनपद पंचायत के 04 कर्मचारी, शिक्षा विभाग के 07 कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के 04 कर्मचारी, मछली पालन विभाग के 01 कर्मचारी, जन संसाधन विभाग के 01 कर्मचारी, मुख्यमंत्री ग्राम संड़क विभाग के 01 कर्मचारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 04 कर्मचारी, एवं कुषि विभाग के 08 कर्मचारी कुल 112 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here