Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस की हीरा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई,...

गरियाबंद पुलिस की हीरा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 221 नग हीरा जब्त, घेराबंदी कर हीरा तस्कर को पकड़ा, 22 लाख 10 हजार रुपये के हीरे बरामद

61
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर । गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा और उससे 22 लाख से अधिक कीमत के 221 नगर हीरा जब्त किये हैं। गरियाबंद एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से हीरा खनिज पत्थर लेकर जिला महासमुंद से बागबाहरा टुहलू होते हुए मोंगरा चरोदा की ओर आ रहा है।
पुलिस टीम द्वारा कोमाखान छुरा रोड में टेड़गीनाला ग्राम मोंगरा के पास घेराबंदी कर संदेही को रोककर पूछताछ किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविंद प्रधान पिता धनुर्जय प्रधान निवासी ग्राम चिखली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। तलाशी दौरान बांये तरफ के जेब में एक सफेद रंग के लिफाफा में 221 नग छोटे बड़े कीमती हीरा खनिज पत्थर रखे मिला। उक्त कीमती हीरा खनिज पत्थर के संबंध में आरोपी अरविंद प्रधान से पूछताछ करने पर हीरा पत्थर को प्रतिबंधित क्षेत्र पायलीखण्ड से लाना बताया। आरोपी के कब्जे से 221 नग कीमती हीरा खनिज पत्थर कीमत 22,10,000/- रूपये, एक नग मोटर सायकल हीरोहोण्डा एक नग कीपेड मोबाईल सैमसंग कंपनी का कीमत 500/- रूपये एवं नगदी रकम 1500/- रूपये कुल कीमत 22,42,000/- रूपये को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना छुरा आये एवं थाना छुरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379 भादवि0 4(21) माईनिंग एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी अरविंद प्रधान को न्यायिक रिमांड पर गरियाबंद जेल भेजा गया है। एसपी भोजराम पटेल ने पुलिस टीम को 10 हजार रूपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।
उल्लेखनीय है कि बीते एक वर्ष में हीरा तस्करी के 5 प्रकरणों में कुल 573 नग हीरा जब्त किये गये हैं। गरियाबंद जिला क्षेत्र में अपराधों के रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण करने तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा जिला गरियाबंद के सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे जिला पुलिस बल द्वारा शराब, गांजा, हीरा एवं वन्य प्राणी के खाल के तस्करों को पकड़ने एवं इस तरह के गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु सतत् मुखबिर लगाकर अधिक से अधिक कार्यवाही की जा रही है एवं पुलिस बल को इस क्षेत्र में काफी सफलताएं भी प्राप्त हो रही है।

                

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here