Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिला प्रशासन की अच्छी पहल : जिला स्तर में बनाए गए...

जशपुर जिला प्रशासन की अच्छी पहल : जिला स्तर में बनाए गए कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी आइसोलेशन में रहने वाले मरीजो का वीडियो काल के माध्यम से जानेंगे हाल-चाल

102
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । कलेक्टर महादेव कावरे ने आज मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली । और अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर के बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी अधिकारी को अपना मोबाइल सूचना तंत्र चालू हालत में रखने के लिए कहा गया है विषम परिस्थितियों में किसी भी अधिकारी की जरूरत पड़ सकती है। आनलाइन से पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, वनमण्डलाधिकारी जाधव श्री कृष्ण , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के एस मंडावी, अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर सभी एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण सीधे जुड़े थे।
उन्होंने कहा कि फरसाबहार क्षेत्र में कोरोना के बहुत मरीज आ रहें हैं। उन क्षेत्रों के बाडर के साथ ही गांव में लोगों का गंभीरता से कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं और जिन विकास खंड में कोविड केयर सेंटर में ज्यादा मरीज आ रहे हैं और अतिरिक्त बैड की आवश्यकता है तो कोविड केयर सेंटर और बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विकास खंड के आइसोलेशन सेंटर को शुरू करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि जिले के सभी कोविड केयर सेंटर और क्वारंटाईन सेंटर में रहने वाले लोगों के लिए भोजन नाश्ता शौचालय की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने अधिकारियों को कोविड केयर सेंटर में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं । ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े । और मरीजों का फोन लगाकर हाल चाल सुविधाओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में साफ सफाई करने के अलग से सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है ।ताकि सेंटर की नियमित सफाई हो । जिला अस्पताल में मरीजों के लिए काउंसलर की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि उनका मनोबल बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में डाक्टर मरीजों का नियमित चेकअप करें और माइक के माध्यम से एलाउंस करने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने डिस्टिक कमांडेंट होमगार्ड के अधिकारी को जिन केन्द्र में बल की आवश्यकता है । वहां होमगार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं । साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए आग बुझाने के फायरबिग्रेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला स्तर पर बनाए गए कन्ट्रोल रूम में लगे अधिकारी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से वीाडियो काॅलिंग के माध्यम से बात करने के लिए कहा गया है और मरीजों का नियमित हाल चाल लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अपने जिले में बनाए जा रहे महुआ सेनेटाइजर का भी उपयोग करने के लिए कहा गया। साथ ही सरकारी निर्माण कार्य चल रहे चाहे वे एन एच के कार्य हो या पूल पुलिया के कार्य निर्माण स्थल पर ही कैम्प लगाकर कार्य करवाने के लिए कहा गया है। और मजदूरों को निर्माण स्थल से आमवागमन की अनुमति नहीं देनी है। इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं और कोरोना मापदंडों का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने अधिकारियो से साप्ताहिक समय सीमा के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों को समय सीमा में आवेदन का निराकण करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने विकासखण्डों में लगाए जा रहे 45 वर्ष आयु वर्ग वाले लोगों का टिकाकरण की प्रगति की समीक्षा और बगीचा विकासखण्ड में टिकाकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here