Home छत्तीसगढ़ केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियो ने...

केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियो ने जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लाक मे किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस पदाधिकारियो एंव कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर के बाहर, सड़क, चौक-चौराहो में बैनर-पोस्टर के माध्यम से किया विरोध प्रदर्शन

76
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर आज कांग्रेसियो ने जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लाक मे विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पदाधिकारियो एंव कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर के बाहर, सड़क, चौक-चौराहो में बैनर-पोस्टर के माध्यम विरोध प्रदर्शन किया।
जशपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुऐ कहा कि 2014 में देश की जनता से झूठे वायदे करके जनता की कमर तोड़ने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता के सिंहासन में बैठते ही गरीब, मजदूर, किसान व आम जनता से किये सभी वायदे भूल गये। आज देश की जनता महंगाई की मार से बेहाल औऱ परेशान है इसके बाद भी मोदी जी चुप बैठे हैं। देश उनको माफ करने वाला नही है। श्री चौरसिया ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर क्षेत्र में फेल हो चुकी है चाहे रोजगार देने की बात हो या महंगाई दर कम करने की बात हो आज आम जनता से लेकर खास तक के लोग केंद्र की मोदी सरकार की असफल नीति से दुखी हैं। भारत के इतिहास में पहली बार बेरोजगारी दर कई गुना बढ़ चुका है । महंगाई ऐतिहासिक ऊंचाई को पार कर चुका है,देश की नवरत्न कम्पनियां बिक चुकी है,विकास दर औंधे मुंह गिर चुका है, प्राइवेट सेक्टर बर्बादी के कगार पर है यही कारण है कि आज देश की जनता बेतहासा बढ़ती महंगाई को लेकर आक्रोश में है। देश की जनता की आवाज बनकर कॉंग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जिसके परिपालन में प्रदेश कॉंग्रेस के निर्देशानुसार हर ब्लॉक में ब्लॉक कॉंग्रेस के नेतृत्व में कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी तारतम्य में जशपुर विधायक विनय भगत के मार्गदर्शन में तथा जशपुर ब्लॉक कॉंग्रेस के अध्यक्ष सूरज चौरसिया के नेतृत्व में ब्लॉक कॉंग्रेस जशपुर के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता अपने अपने घर के बाहर, सड़क, चौक, में बैनर,पोस्टर के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर हल्ला बोला। ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर ग्रामीण मनमोहन भगत ने भी विरोध प्रदर्शन किया इसके अतिरिक्त विरोध प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष विधि विभाग राजेश सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद पाण्डेय, लालू यादव, राहुल गुप्ता आई टी सेल, विवेक अग्रवाल, मंगल पांडेय,आसिफ खान,अमन सिंह,संजय दास, माजिद इमाम,साजिद इमाम,अंशुल सन्नी गुप्ता, रमीज खान, निखिल रवानी, दीपमाला सिंह, पूजा सिंह, मो.इस्तेखार, विनोद राम भगत, संजू भगत, नंदकुमार राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here