Home छत्तीसगढ़ जशपुर से बड़ी खबर : भूखे हाथी की बिजली करंट की चपेट...

जशपुर से बड़ी खबर : भूखे हाथी की बिजली करंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दूकान मे भूख मिटाने की कोशिश मे गई जान

120
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । जशपुर जिले से से बड़ी खबर निकलकर आई है। यहां भूखे हाथी की बिजली करंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दूकान मे भूख मिटाने की कोशिश मे दंतैल की जान गई है।
वन परिक्षेत्र तपकरा से महज पांच किलोमीटर दूर अमडीहा गांव मे दंतैल की बिजली करंट की चपेट मे आने से मौत हुई है। तपकरा वनपरिक्षेत्राधिकारी अभिनव केशरवानी ने बताया कि घटना लगभग आज भोर के चार बजे की है। अमडीहा मे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन दूकान है जहां हमेशा चावल रखा होता है। अमडीहा के आस-पास के जंगलो मे काफी संख्या मे हाथी विचरण कर रहे हैं इन्ही मे से एक हाथी साथी हाथियो से अलग होकर अमडीहा के राशन दूकान मे बने खिड़की मे अपना सुंड डालकर भवन मे रखे चावल को खाने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान बिजली करंट की चपेट मे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें पीडीएस दूकान के ठीक बगल मे ही उपस्वास्थ्य केन्द्र भी संचालित होता है जहां नर्स का भी निवास है। राशन दूकान एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र मे बिजली के खंभे से बिजली तार गया है। बताया जा रहा है तार मे एक जगह ज्वाईंट था इसी ज्वाईंट पर प्रवाहित बिजली करंट की चपेट मे आने से दंतैल की मौत हुई है। आपको बता दें पिछले साल भी तपकरा से लगे झिलीबेरना गांव मे एक दंतैल की करंट की चपेट मे आने से मौत हुई थी। लेकिन यहां जान बूझकर बाड़ी मे एक व्यक्ति के दौरा नंगा तार बिछाया गया था ताकि हांथी उसके बाड़ी मे प्रवेश न कर सके। तपकरा रेंजर ने बताया कि दंतैल का पीएम कराया जा रहा है जिसके बार विधिवत दफनाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here