Home छत्तीसगढ़ 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश...

15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी, तहसील, जनपद स्तर पर सार्वजनिक समारोह नहीं होंगे आयोजित

70
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। कलेक्टर महादेव कावरे ने राज्य शासन के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार वर्ष 2020 की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021, दिन रविवार को गरिमामय तरीके से आयोजित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्रम के आयोजन में कटौती भी करनी होगी। भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड-19 से बचाव हेतु जारी सभी निर्देशों का पालन एवं उपाय करने होंगे।
जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों के द्वारा सलामी (गार्ड आफ ऑनर) दी जायेगी। मुख्य अतिथि के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। कोविड 19 के लिए जारी निर्देश यथा-मास्क पहनना, सामाजिक दूरी आदि का पालन किया जाए।
तहसील, जनपद स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होंगे। जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में निकाय अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाए। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवो में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर, सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाए। ऐसे शैक्षणिक संस्थान जो खुले हुए हैं वहाँ पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जायेगा।
स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला जाए, किंतु रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन नहीं किया जावेगा। कोरोना के बचाव हेतु जारी निर्देशों का शक्ति से पालन किया जावेगा। जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 9 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए, ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारीगण जिले के मुख्य समारोह में भाग ले सकें। विभाग, कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान (जन-गण-मन) गाया जाए। सभी शासकीय-सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2021 की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here