Home छत्तीसगढ़ सरगुजा आईजी आर.एल.डांगी ने एसपी कार्यालय जशपुर एवं रक्षित केन्द्र जशपुर का...

सरगुजा आईजी आर.एल.डांगी ने एसपी कार्यालय जशपुर एवं रक्षित केन्द्र जशपुर का किया वार्षिक निरीक्षण, आयोजित दरबार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुनी समस्यायें किया निराकरण, संबोधित करते हुए कहा ”Knowledge is the Power”

61
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । आईजी सरगुजा सरगुजा रेंज, आर.एल.डांगी द्वारा ने आज एसपी कार्यालय कार्यालय जशपुर एवं रक्षित केन्द्र जशपुर के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया । निरीक्षण दौरान सर्वप्रथम रक्षित केन्द्र जशपुर के परेड ग्राउंड में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक को सलामी दी गई। सलामी के पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारियों
एवं कर्मचारियों को ईनाम से पुरूष्कृत किया। परेड निरीक्षण के पश्चात् पुलिस के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया, वाहनों के बेहतर रख-रखाव के लिये वाहन शाखा प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर व संबंधित वाहन चालकों को नगद ईनाम से पुरूष्कृत किया।
पुलिस महानिरीक्षक आर.एल.डांगी द्वारा रक्षित केन्द्र जशपुर परिसर में 05 लाख रू. की लागत से निर्मित डॉग कैनल हाउस एवं डी.एम.एफ. मद से स्वीकृत 02 लाख रू. की लागत से यातायात पुलिस हेतु स्टॉपर का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण पश्चात् आयोजित दरबार में पुलिस महानिरीक्षक डांगी अधिकारियों ऐवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण के लिये शासन स्तर पर अवगत कराने हेतु आश्वासन दिये। पुलिस महानिरीक्षक श डांगी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि वर्दी पर गर्व करना चाहिये, वर्दी का सम्मान करना चाहिये“। पुलिस को उत्तम आचरण, अच्छा चरित्र एवं व्यवहार समाज के लिये आदर्श हो, इस पर खरा उतरना चाहिये। पुलिस का समाज के प्रति अच्छा बर्ताव रहे, इसका ध्यान रखना चाहिये।
पुलिस महानिरीक्षक श्री डांगी ने उपस्थित अधिकारियों , कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि आप अपने परिवार में पति, पत्नि एवं बच्चों से नियमित रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानकर समय पर उसका समाधान करें। फायनेंशियल मैनेजमेंट वर्तमान परिस्थिति में बहुत आवश्यक है, इससे परिवार, बच्चों एवं स्वयं का भविष्य सुरक्षित एवं उज्जवल रहता है। नियमित रूप से समय निकालकर विभिन्न विषयों पर पढ़ाई करनी चाहिये, नये-नये चीजों को सीखना चाहिये। श्री डांगी ने कहा कि ”Knowledge is the Power” ज्ञान की पूछ होती है, Confidence की कमी Knowledge की कमी से होती है, Knowledge बढ़ने से Confidence बढ़ता है, साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि फिजीकल फिटनेस बहुत मायने रखती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दुनिया का उपभोग करने के लिये शरीर ही साधन है, पुलिस सेवा में यह अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंतिम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक का आभार प्रदर्शन किया गया।
दरबार में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल , कमांडेंट सी0आर0पी0एफ 81 वीं बटा. जशपुर संजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक.) हरिचरण सिंह, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन, सूबेदार सौरभ चंद्राकर, निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव, उप निरीक्षक रश्मि थॉमस, उ.नि. किरणेश्वर प्रताप सिंह एवं पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here