Home छत्तीसगढ़ उप पंजीयक बनवाली कश्यप को जशपुर से हटाने जिला पंजीयक रायगढ़ से...

उप पंजीयक बनवाली कश्यप को जशपुर से हटाने जिला पंजीयक रायगढ़ से शिकायत, जमीन की रजीस्ट्री, नकल व अन्य महत्वपूर्ण कार्यो को लेकर परेशान हैं जशपुर की जनता

96
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । उप पंजीयक बनवाली कश्यप की कार्यशैली से जशपुर की जनता खासे परेशान हैं। इनकी कार्यशैली से त्रस्त लोगो ने थक हार कर अंतत: उप पंजीयक बनवाली कश्यप को जशपुर से हटाने जिला पंजीयक रायगढ़ से शिकायत की है। यहां के लोगो का आरोप है कि जमीन की रजीस्ट्री, नकल व अन्य महत्वपूर्ण कार्यो को लेकर पिछले बीस दिनो से उप पंजीयक कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं लेकिन इनका कार्य नहीं हो पा रहा है। उप पंजीयक लिंक फेल होने का बहाना लगाकर तो कभी मुझे आन लाईन रजीस्ट्री करना नहीं आता है कहकर लोगो का काम नहीं कर रहे हैं। इस संबंध मे आज उप पंजीयक जशपुर बनवाली कश्यप से उनके मोबाईल नम्बर पर संपर्क कर चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वे 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक छुट्टी मे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अनुपस्थिति मे जिला प्रशासन चाहे तो तहसीलदार को उप पंजीयक जशपुर का प्रभार दे सकते हैं। इस बीच मे हमने जानना चाहा कि उनकी पोस्टिंग कब हुई है लेकिन उन्होंने जवाब देने के बजाय फोन काटना ज्यादा मुनासिफ समझा।
आपको बता दे जशपुर के कुछ नागरिको ने जिला पंजीयक को किये गये लिखित शिकायत मे लिखा है कि हम आवेदकगण जशपुर क्षेत्र तहसील जशपुर जिला जशपुर (छ.ग.) के निवासी हैं। जो जमीन / भूमि सम्बन्धी एवं अन्य पंजीयन कार्य उप पंजीयक कार्यालय जशपुर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हम आवेदकगण की ओर से अपने-अपने भूमि का विक्रय विलेख एवं अन्य विलेख पंजीयन, नकल दस्तावेज एवं मुख्त्यारनामा आम एवं उप पंजीयक कार्यालय संबंधित कार्य के लिए उप पंजीयक कार्यालय जशपुर में लगभग 15-20 दिनों से चक्कर काट रहे हैं जो अभी तक हम लोगों का कार्य नहीं हुआ है। नवनियुक्त परिविक्षाधिन पदस्थ उप पंजीयक जशपुर बनवाली कश्यप द्वारा पंजीयन कार्य आवेदकगण का एवं इस जशपुर क्षेत्र के निवासीगण का जो पंजीयन से संबंधित है कार्य ठप्प है । व्यवस्था चरमरा गया है। उप पंजीयक द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है और न ही कोई बात सुन रहे हैं। कभी नेट / लिंक नहीं है का हवाला देकर एवं टाल मटोल किया जाता है एवं कभी मुझे पंजीयन कार्य का ज्ञान नहीं है कहा जाता है । पंजीयन अधिनियम का बुक देखने लगते हैं तब तक पक्षकारगण का अपाईंटमेन्ट का समय खत्म हो जाता है एवं आवेदकगण को पूर्व में संबंधित हल्का पटवारी द्वारा जारी 16-22 बिन्दू जानकारी दस्तावेज मिसल बन्दोबस्त, अधिकार अभिलेख मांग कर ऐनकेन प्रकारेण आवेदकगण को बेवजह घुमाया जा रहा है, जबकि विक्रय विलेख हस्तान्तरण संबंधी कार्य में छ. ग. शासन पंजीयन विभाग से निर्देश है कि डिजिटल हस्ताक्षरित बी.1 खसरा नक्शा पक्षकार का शपथ पत्र, किसान किताब जो विक्रय विलेख का अंश के आधार पर पंजीयन कार्य किया जाए वहीं बनवाली कश्यप उप पंजीयक जशपुर द्वारा शासन के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। कभी इनके द्वारा कार्यालयीन दिन कार्यालय में ताला बन्द कर दिया जा रहा है इससे आवेदकगण एवं यहाँ के आम नागरिक पंजीयन कार्य से संबंधित कार्य हेतु इनके खराब व्यवहार से आवेदकगण एवं अन्य लोग त्रस्त हैं। जशपुर क्षेत्र बाहुल्य आदिवासी क्षेत्र है यहां के अधिकतर गांव के लोग बार-बार पंजीयन कार्य के लिए आने-जाने का साधन भी नहीं होता है। उप पंजीयक जशपुर बनवाली कश्यप की पदस्थापना से कार्य नहीं होने के कारण स्टाम्प पंजीयन शुल्क से लाखों रूपयों का छ.ग. शासन को रोजाना क्षति हो रही है।
अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि उप पंजीयक जशपुर बनवाली कश्यप को यहाँ से जल्द से जल्द हटाने जाने की कार्यवाही करते हुए इनके स्थान पर कोई दूसरे उप पंजीयक को जशपुर की पदस्थापना किये जाने की कृपा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here