Home छत्तीसगढ़ हादसे मे मृत गौरव अग्रवाल का शव इंदिरा चौक से सिविल अस्पताल...

हादसे मे मृत गौरव अग्रवाल का शव इंदिरा चौक से सिविल अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, मृतक के परिजन को 50 लाख मुआवजा राशि देने की घोषणा, हादसे मे एक महिला समेत कुल 17 लोग हुए थे घायल, गंभीर रूप से घायल 4 लोगो को रायगढ़ किया गया रेफर, 17 मे से 16 घायल रायगढ़ जिले के हैं निवासी , पढ़िये पूरी खबर

174
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । नवपदस्थ कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और एसपी विजय अग्रवाल के समझाईस के बाद अंततः पत्थलगांव की स्थिति फिलहाल सामान्य है। आक्रोशित पत्थलगांव वासियो ने शहर के इंदिरा चौक मे मृतक गौरव अग्रवाल पिता मनोज अग्रवाल उम्र 20 वर्ष निवासी पत्थलगांव के शव को रखकर एक करोड़ रूपये मुआवजा राशि की मांग पर अड़े हुए थे। सरकार ने मृतक के परिजन को 50 लाख रूपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। अभी कुछ देर पहले ही मृतक गौरव अग्रवाल का शव इंदिरा चौक से सिविल अस्पताल लाया गया है। पत्थलगांव खंड चिकित्सा अधिकारी श्री मिंज ने बताया कि कल सबेरे मृतक गौरव अग्रवाल के शव का पीएम कराया जायेगा। इसके पश्चात शव परिजनो को अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया जायेगा।
आपको बता दें आज पत्थलगांव मे दुर्गा विसर्जन के दौरान निकली जुलूस मे गांजा भरकर तेज रफ्तार मे अंबिकापुर की ओर जा रही जायलो वाहन का चालक भीड़ को रोंदते हुए पार हो गई थी जिसमे जुलूस मे शामिल गौरव अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कुल 17 लोग घायल हो घये। 17 घायलो मे से एक घायल महिला है शामिल शेष पुरूष है। महिला तरकेला बाई पत्थलगांव से लगे गांव तुरूआमा की रहने वाली है वहीं अन्य 16 घायल रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तहसील के बटुराकछार के रहने वाले हैं जो करमा नृत्य करते हैं। आयोजको ने जुलूस मे करमा नृत्य करने के लिये विशेष रूप से इस दल को घरघोड़ा से बुलाया था।
बी.एम.ओ. श्री मिंज ने बताया कि 17 घायलो मे से 13 घायलो का ईलाज सिवील अस्पताल पत्थलगांव मे किया जा रहा है वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगो को रायगढ़ रेफर किया गया है। राजकुमार उम्र 15 साल, जन्तु उम्र 40 साल, साहनी राठिया उम्र 35 साल, करमकुअंर सभी निवासी बटुराकछार जिला रायगढ़ को रायगढ़ रेफर किया गया है।
विलास राम उम्र 35 साल, रूपधर उम्र 60 साल, सुंदर साय 22 साल, बंधन सिंह 50 साल, देव सिंह.23 साल, सितम्बर 23 साल, बरसिंह 35 साल, कैलाश राम 40 साल, पितम्बर राठिया 25 साल, मोहन राठिया 50 साल, हीरालाल 50 साल, वंश राठिया 30 साल एवं तरकेला बाई का ईलाज सिविल अस्पताल मे चल रहा है। तरकेला बाई पत्थलगांव के तुरूआमा की रहने वाली है शेष घायल रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तहसील के बटुराकछार के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here